
राजनांदगांव । स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सोमवार की शाम मेडिकल कॉलेज भवन पेण्ड्री में आयुष्मान भारत योजना के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से राजनांदगांव के सामान्य चिकित्सक, आईसीयू, डायलिसिस, प्रसूति एवं न्न्ी रोग, नाक, कान, गला विशेषज्ञ, बाल नवजात चिकित्सा, सर्जरी, दंत चिकित्सा, हड्डी रोग से संबंधित निजी चिकित्सकों और विशेषज्ञों से रायशुमारी की। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी चिकित्सकों से विभागवार अलग-अलग दल के साथ बैठक कर योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया। निजी चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने मौखिक और लिखित में अपनी-अपनी ओर से योजना के क्रियान्वयन के लिए सुझाव दिए। इन बैठकों में खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, पूर्व सांसद श्रीमती करूणा शुक्ला, श्री कुलबीर छाबड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।




"
"
B 