Monday, 17 August 2026

ट्रेन में गुमा मंत्रीजी का बैग, कहा- पीएम मोदी करवा रहे चोरी…मंत्री की बात सुन हसंते रहे कलेक्टर

 
  कोरिया । प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम का बैग ट्रेन में चोरी हो गया. उन्होंने इसका पूरा दोष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही मढ़ दिया. दरअसल छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री मंगलवार को अमरकंटक एक्सप्रेस से पेंड्रा रोड आ रहे थे. इस दौरान उनका बैग किसी अज्ञात व्यक्ति ने पार कर दिया।
इस मामले में डॉक्टर प्रेमसाय ने किसी तरह की एफआईआर तो दूर शिकायत तक दर्ज नहीं कराई. लेकिन कोरिया दौरे के दौरान पत्रकारों ने उनसे मोदी सरकार के 100 दिन पूरा होने के संबंध में प्रश्न किया गया. उन्होंने कहा कि मोदी जी रेलवे में चोरी करवा रहे हैं. मंत्रियों का बैग चोरी करवा रहे हैं. यही इनकी मानसिकता है. और इतना कह कर मंत्री जी ठहाके मारकर हंस पड़े. डॉक्टर प्रेमसाय का ठहाका सुनकर वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों के साथ ही साथ वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारी भी हंस पड़ें।
बहरहाल ट्रेन से बैग चोरी होने के मामले में जिस तरह से प्रदेश के एक जिम्मेदार मंत्री द्वारा बेतुका बयान दिया गया है. उसकी भाजपा नेताओं ने निंदा की है. वहीं एक प्रशासनिक अधिकारी की हंसी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed