Tuesday, 18 August 2026

युवक की  गोली मार कर हत्या, जांच करने खुद मौके पर पहुंची एसपी, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी

 
 
बलौदाबाजार । भाटापारा के सुरखी रोड़ के पास एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. गोलीकांड से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. ऐसे में एसपी खुद मौके पर पहुंचकर जांच कर रहीं हैं. सड़क किनारे खून से लथपथ शव और गोलियों की खाली तीन खोखा बरामद हुआ है. भाटापारा पुलिस मामला दर्जकर अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है । 
जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम कामता बघेल है, जो कि संत रविदास वार्ड भाटापारा का रहने वाला था. पुलिस को मिले कारतूस के तीन खाली खोखे से पता चलता है कि उसे देशी रिवाल्वर से गोली मारी गई है. देशी रिवाल्वर से हत्या की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक नीथूकमल भी घटना स्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी है. मामले की तत्काल जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं । 
एसपी नीथूकमल ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक खून से सनी लाश बरामद हुई है. घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले में आऱोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा । 
युवक की हत्या करने वाले कौन है ? किस वजह से हत्या हुई ? कितने लोग इस हत्या में शामिल है ? इसका पता नहीं चल सका है ? पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है । 
 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed