Wednesday, 19 August 2026

घर में रखे 60 हजार रुपए व अन्य सामानों की चोरी

 
अंबिकापुर । किराए के मकान में रहने वाली एक महिला दोपहर ताला बंद कर सामान खरीदने शहर आई थी। जब वह वापस लौटी तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और लगभग सारा सामान गायब था। घर में रखे उसके 60 हजार रुपए नकद भी नहीं थे।
जब उसने मकान मालिक को ये बात बताई तो उसने कहा कि पड़ोस की रहने वाली 3 महिलाओं को उसने चोरी कर सामान ले जाते देखा है। यह देखकर वह हैरान रह गया था। इसकी रिपोर्ट महिला ने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पीडि़ता की शिकायत पर 3 महिलाओं के खिलाफ चोरी का नामजद अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
शहर से लगे बिशुनपुर निवासी रीना विश्वकर्मा 29 वर्ष बसंत राय के घर में किराये के मकान में रहती है। महिला सिलाई का काम करती है। गुरुवार की सुबह महिला सिलाई का सामान खरीदने बाजार चली गई। शाम करीब 4 बजे जब वह वापस आई तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है।
वह जब वह घर के भीतर दाखिल हुई तो सामान भी बिखरा पड़ा था। इसके बाद उसने घर की तलाशी ली तो घर में रखा पलंग, कपड़ा, टीवी, गैस, सिलाई मशीन, बर्तन, सोने-चांदी के जेवरात व 60 हजार रुपए नकद गायब थे।
महिला का आरोप है कि मकान मालिक ने दोपहर करीब 2 बजे उसके घर से पड़ोस में रहने वाली रेशमी साहू ,नम्रता टोप्पो, चांदमणि टोप्पो नाम की 3 महिलाओं को सामान चोरी कर ले जाते देखा है।
नामजद दर्ज कराई एफआईआर : मकान मालिक ने की ये बात सुनकर महिला गांधीनगर थाने पहुंची और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ धारा 453, 380 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed