Monday, 17 August 2026

शराब के नशे में धुत युवक ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

 
कोरबा । कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीसागर पारा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि मृतक आदतन शराबी था. मृतक का नाम जेठू राम चौहान है. जो बीती शाम काम से अपने घर लौटा और खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । 
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरु की है. लाश को फंदे से उताकर जांच पड़ताल की गई लेकिन खुदकुशी से जुड़े कोई भी साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं. मर्ग कायम कर पुलिस ने लाश का पंचनामा किया फिर पोस्टमार्टम हेतु चीरघर भिजवा दिया गया है. मर्ग जांच के बाद मौत के कारणों का पता चलने की बात पुलिस ने कही है । 
मृतक के भाई सोम कुमार चौहान ने बताया कि  मृतक आदतन शराबी था और हमेशा नशे में चूर रहा करता था. कल शुक्रवार शाम को भी नशे की हालत में घर लौटा था जिसके बाद खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली । 
वहीं कोतवाली थाना के विवेचना अधिकारी एसएस राठौर ने बताया कि फांसी लगाकर जिस तरह से जेठू ने आत्महत्या की हैं उससे परिजन काफी सद्में में है. जेठू की मौत के कारणों को लेकर जितने परेशान परिजन हैं उतना ही पुलिस भी है. क्योंकि उसके पास से किसी तरह का सुसाईट भी बरामद नहीं हुआ है. बहरहाल पुलिस की जांच जारी हैं,जांच के बाद ही जेठू की मौत को लेकर कोई कारण सामने आ सकेगा । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed