Monday, 17 August 2026

मजदूर ने की ठेकेदार की निर्मम हत्या, शव को काटा आरी से, फिर साइकिल से लगाया ठिकाना, 

 
 
रायगढ़ ।  मजदूर ठेकेदार की हत्या मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. हत्या के आरोप में उसके साथ काम करने वाले मजदूर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को बताया कि ठेकेदार आरोपी के साथ लैंगिक संबंध बनाता था. इससे आहत होकर उसने हत्या कर दी. हत्या के बाद उसके धड़ और पैर को आरी से काट दिया और साइकिल से उसे ठिकाने लगा दिया। 
पुलिस ने बताया कि 19 अक्टूबर को सुबह कोतरा थाना के मानसरोवर तालाब के पास लेबर सप्लायर संदीप सिंह (45) निवासी खरसिया रोड भगवानपुर का अध कटा शव मिला था. घटना की सूचना के बाद पुलिस, सायबर सेल तथा डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अविनाश सिंह ठाकुर ने एडिशनल एसपी एवं सीएसपी के सुपरविजन में पांच अलग-अलग टीम गठित की गई. सभी टीम को अलग-अलग कार्य सौंपा गया था. यह टीम मृतक के संबंध में पूछताछ कर जांच में जुटी थी. वहीं सायबर सेल की टीम घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज, मृतक व उससे जुड़े सभी व्यक्तियों के कॉल रिकार्ड का विश्लेषण किया जा रहा था। 
अवैध संबंध से था परेशान
पुलिस पार्टी की जांच में पता चला कि मृतक संदीप सिंह का पतरापाली किरोड़ीमल नगर में रहने वाले शंकर कुमार पासवान (28) के साथ मिलना जुलना था. शंकर कुमार पासवान जो कि इसी के अंडर JSPL में लेबर का काम करता था. पुलिस टीम को यह भी जानकारी मिली की घटना दिन के पतरापाली में रात्रि शंकर कुमार पासवान को घूमते देखा गया था. संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने शंकर कुमार को हिरासत में लिया गया और उससे कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उसने जघन्य हत्या करना कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि संदीप सिंह काफी दिनों से शंकर कुमार पासवान के साथ लैंगिक संबंध बनाता था. संदीप सिंह के अंदर काम करने के कारण शंकर दबाव में था. वह उसकी इन नाजायज जरूरतों को पूरी भी कर रहा था और इस कारण से वह काफी परेशान भी था। 
गला दबाकर की हत्या
18 अक्टूबर की रात्रि करीब 9:30 बजे मृतक संदीप सिंह, शंकर पासवान के घर पतरापाली आया. शंकर पूर्व सुनियोनियोजित तरीके से उसके घर पर संदीप सिंह के ऊपर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया और संदीप के घायल होने पर उसका गला दबाकर हत्या कर दिया। 
पुलिस ने शव बरामद की
आरी से शव के धड़, पैर, सिर को काटकर तीन अलग-अलग हिस्सों में कर अपनी साइकिल में शव के अवशेष को लादकर तीन बार धड़ हिस्से को मानसरोवर में, पैर को मानसरोवर के आगे तथा सिर भाग को मानसरोवर के आगे चिराईपाली रोड में एक पानी टंकी के अंदर डाल दिया था. आरोपी के बताए स्थान से हत्या में प्रयुक्त आरी, साइकिल तथा शरीर के शेष भाग को जब्त कर लिया है. आरोपी शंकर कुमार पिता मुनारिक पासवान (28) पतरापाली किरोड़ीमल मूल निवास झारखंड को गिरफ्तार किया गया है। 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed