Monday, 17 August 2026

मंत्री कवासी लखमा बोले- किसानों का कर्जा एक बार किया माफ, अब नहीं होगा 

 
धमतरी ।आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा के बयान ने राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है. धमतरी प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए लखमा ने कहा है कि एक बार किसानों का कर्जा माफ कर दिया है, अब आने वाले वर्षो में सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करेगी ।
मंत्री लखमा ने कहा कि कर्जमाफी के बाद किसानों ने और अधिक मात्रा में बैंकों से कर्ज लिया है. भूपेश सरकार ने किसानों का धान 2500 रुपये में लेने का ऐलान किया था और जब तक यह सरकार है किसानों का धान इस कीमत पर खरीदेंगे ।
बता दें कि मंत्री कवासी लखमा अपने बयानों को लेकर लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं, कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने गृहग्राम में बलि प्रथा फिर से प्रारंभ करने की बात कही थी. इस बयान को लेकर भी सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है, हालांकि सीएम भूपेश बघेल ने मामले को शांत करते हुए कहा था कि उन्हें समझाया जाएगा. लेकिन यह मामला शांत होता उससे पहले ही फिर से बड़ा बयान सामने आ चुका है ।
कर्जमाफी की जिस घोषणा की बदौलत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत हुई थी. उसी घोषणा पर दिए गए बयान ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है. चूंकि आने वाले दिनों में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होना है. ऐसे में विपक्षी दलों के लोग इस बयान को राजनीतिक मुद्दा भी बना सकते हैं ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed