Wednesday, 19 August 2026

खेत में फसल की रखवाली कर रहे ग्रामीण को हाथी ने कुचला, मौके पर हुई मौत

 धरमजयगढ़ । प्रदेश में हाथियों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है । जानकारी के अनुसार कापू रेंज अंतर्गत खम्हार गाँव के जुनापारा में बीती रात 45 वर्षीय बरत सिंह राठिया खेत में फसल की रखवाली कर रहा था. तभी वहां दंतैल हाथी आ गया. जिससे पहले ग्रामीण कुछ समझ पाता कि हाथी ने उसे मारना शुरु कर दिया. हाथी के हमले से उसके हाथ पैर तक टूट गए और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया । 

घटना की खबर जब सुबह गांव के ग्रामीणों को लगी, तो इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वन अधिकारी और पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. वहीं मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. लेकिन घटना स्थल तक कोई वाहन नहीं पहुंच पाने की वजह से खाट में रखकर शव को बाहर निकाला गया ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed