Wednesday, 19 August 2026

बस से उतरते वक्त पहिए की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत

मुंगेली । यात्री बस चालक की छोटी सी लापरवाही ने एक व्यक्ति की जान ले ली. बस में सवार एक अधेड़ व्यक्ति की बस से उतरते वक्त पहिए के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई है. घटना मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के पथरिया मोड़ के पास का है । 
जानकारी के अनुसार गीधा (खेड़ा) निवासी रामजी यादव अपने दो रिश्तेदार के साथ बस में सवार होकर अपने दामाद से मिलने पथरिया के पोड़ी गांव जा रहा था. रामजी मुंगेली से बिलासपुर की ओर चलने वाली यात्री बस में सवार था. जैसे ही बस पथरिया मोड़ के पास पहुंचा रामजी यादव उतरने के लिए दरवाजे के पास आ गया । 
इस बीच बस को रोकने के लिए चालक ने जैसे ही ब्रेक मारी रामजी नीचे गिरकर बस के पीछे के पहिये के चपेट में आ गया. जिससे उसका सिर बुरी तरह से चकनाचूर हो गया. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । 
बहरहाल जरहागांव पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है. वही आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed