
पब्लिकयूवाच- रायपुर।राजधानी में कोरोना का कहर जारी है. अब सिविल लाइन थाने के हेड कॉन्स्टेबल दाऊ लाल चंद्राकर की कल रात मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक वो खरोरा जिला महासमुंद के रहने वाले थे और 2 दिन पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. राजधानी के निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस खबर को सुनकर रायपुर पुलिस में शोक की लहर है।
दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में 85,362 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 1,089 लोगों की जान भी चली गई है. दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 59,03,933 हो गई है. इनमें से 93,379 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 60 हजार हो गई और 48 लाख 49 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।




"
"
B 