
पब्लिकयूवाच-रायपुर। होम आइसोलेशन में लगातार शिकायतें आ रही है. मरीजों को दवाइयां नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है. मरीजों की इस परेशानी पर कलेक्टर ने बताया कि जल्द ही एक एप तैयार किया जा रहा है. इस एप के माध्यम से मरीजों के पास जल्द दवाइयां पहुंचेंगी. ऑनलाइन दवा का ऑर्डर होने पर होम डिलीवरी की जाएगी. उन्होंने बताया कि अब तक 11 हजार मरीजों को दवाइयां वितरित की जा चुकी है।
कलेक्टर भारती दासन ने कहा कि जितने भी पॉजिटिव केस मिल रहे हैं, उसमें से अधिकांश होम आइसोलेशन के विकल्प ले रहे हैं. होम आइसोलेशन के लिए हमारे पास 24×7 कंट्रोल रूम संचालित है, कंट्रोल रूम में डॉक्टर हमेशा उपलब्ध रहते हैं जो काउंसलर है वह भी डॉक्टर्स ही है, बाकी कॉल अटेंड करने वाले लोग 24 घंटे तैनात रहते हैं।
यदि मरीज को रात या दिन के समय किसी भी बात की तकलीफ होती है तो वे हमसे संपर्क कर सकते हैं और उसके बाद तुरंत उनके पास एंबुलेंस पहुंचती है. और उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाता है।
अब तक 11 हजार से ज्यादा मरीजों को हम दवा बांट चुके हैं, और इसके साथ ही बहुत जल्दी एक ऐप भी लॉन्च करने वाले हैं, जिससे मरीज अपने घर बैठकर जरूरी दवाइयों को मंगा सकते हैं. यदि उनको दवा मिलने में देर लगती है तो वे ऑनलाइन माध्यम से आर्डर करके होम डिलीवरी में प्राप्त कर सकते हैं।




"
"
B 