
पब्लिकयूवाच - रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में कार से घूम-घूमकर आईपीएल सट्टा खिला रहे 6 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये सटोरिएं लॉकडाउन के वजह से होटल कमरा नहीं मिलने से कार में ही सट्टे का संचालन कर रहे हैं. कल हो रहे कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में 10 करोड़ का सट्टा लगाया गया था. इनके पास से पुलिस ने 55 हजार 880 नगदी, लैपटॉप, मोबाइल फ़ोन, कम्युनिकेटर मशीन सहित 10 करोड़ से अधिक की सट्टा पट्टी जब्त किया है ।
पुलिस के मुताबिक आईपीएल में बड़े पैमाने पर सट्टा खिलाने के सूचना मिली थी, कोलकाता नाईट राईडर्स बनाम सनराईसर्स हैदराबाद के बीच चल रहे मैच में कुछ लोग क्रेटा वाहन क्रमांक सीजी 15 सी एक्स 9922 में सवार होकर घूम-घूमकर क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहे है. चेकिंग के दौरान दुर्ग से रायपुर की ओर आ रही है कार को टाटींबध चौक के पास रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, फिर सायबर सेल की टीम और तेलीबांधा पुलिस की टीम ने उद्योग भवन तेलीबांधा के पास उन्हें धरदबोचा ।




"
"
B 