
पब्लिकयूवाच-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में लॉकडाउन के बाद भी यात्रियों का आवागमन जारी है. रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है. हर एक यात्री के चेकिंग में काफी समय लग रहा है. जिस वजह से यात्री कड़ी धूप में घंटों खड़े है. यहां सीनियर सिटीजन के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है ।
रेलवे स्टेशन में अपनी पारी का इंतजार करते हुए सीनियर सिटीजन प्रेम लोधी बताते है कि मैं 1 घंटे से कड़ी धूप में खड़ा हूं. मुझे राउरकेरा जाना है. अब अधिक उम्र में सफर करना ही काफी मुश्किल होता है और यहां कड़ी धूप में मुझे इंतजार करना करना पड़ रहा है. मेरी उम्र 75 वर्ष है. लेकिन यहां किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि अन्य स्थानों पर सीनियर सिटीजन के लिए व्यवस्थाएं की जाती है. अब उम्र बढ़ गई है, तो इंतजार नहीं होता ।
राजू तिवारी बताते है कि रेलवे स्टेशन में जब यात्रियों को चेकिंग के लिए करीब 2 घंटे पहले बुलाया जाता है, तो कुछ व्यवस्था तो करनी चाहिए. हमारे लिए ना सही बुजुर्गों के लिए ही कम से कम बैठने की व्यवस्था होनी करनी चाहिए. उनकी हालत ज्यादा देर तक खड़े रहने की नहीं होती. एक तरफ तो कोरोना काल में बुजुर्गों व बच्चों का खास ध्यान रखने कहा गया है और यहीं कोई व्यवस्था नहीं हो रहा है ।
पंकज साहू बताते है कि करीब 1 घंटे होने को है. हर यात्री को यहां चेकिंग पर 10 मिनट का समय लग रहा है. लाइन काफी लम्बी है. ना जाने हमारा समय कब आएगा. हमें उड़ीसा जाना है, लेकिन यहां बहुत ज्यादा ही इंतजार करना पड़ रहा है. अगर पता होता कि ऐसा होगा तो व्यवस्था अपनी व्यवस्था कर के आते ।
रायपुर रेलवे मंडल पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद ने बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन अंदर पूरी व्यवस्था है. सोशल डिस्टेसिंग के बीच यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई है. यात्रा करने के लिए लोगों को 90 मिनट पहले स्टेशन आना अनिवार्य है. यदि कोई बुजुर्ग है, तो वह अपना टिकट दिखाकर अंदर बैठकर इतंजार कर सकते हैं. उनके लिए यह व्यवस्था की गई है ।




"
"
B 