
पब्लिकयूवाच-रायपुर। राजधानी के दलदल सिवनी में दूसरे राज्य की शराब बोतलें बरामद होने के बाद रिहायशी ठिकाने में बड़ा स्टाफ दफ़न करने के मामले में आबकारी अमले ने तफ्तीश शुरू कर दी है। कथित इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी विनोद कोडवानी के घर दबिश देने के बाद आबकारी अमले ने हरियाणा ब्रांड की महंगी बोतलें बरामद की थी, अब इलाके में पहरा जमाकर अवैध कारोबार करने नेटवर्क खंगालने कवायद तेज़ हो गई है। अंदेशा है, बड़ा स्टाफ आस-पास रहवासी इलाके में छिपाकर बड़े कारोबार को अंजाम दे रहे है। जांच के दूसरे दिन कारोबारी का बयान लेकर उसके पास पहुंचे स्टॉक के बारे में पतासाजी भी तेज़ हुई है। घर में दबिश देने के बाद कम से कम संख्या में मिली बोतलों के बाद माना यह जा रहा है कि अमले जांच के पहले ही कालोनी से स्टॉक इधर से उधर कर आबकारी दस्ते को पूरी तरह से गुमराह किया गया, जबकि इलाके में पिछले चार दिनों से शराब के अवैध कारोबार के बारे में सूचनाएं बाहर आ रही थीं। प्रदेश में मध्यप्रदेश ब्रांड की शराब कारोबार करने के मामले में पहले कई खुलासे हुए है ,लेकिन इस बार आबकारी दस्ते की दबिश देने के बाद अंदेशा है, यहां से बड़ा स्टॉक लाकर रिहायशी कालोनी में कारोबार का संचालन आसानी से किया जा रहा है। आबकारी आयुक्त निरंजन दास इसके पहले शहर में दूसरे राज्यों की शराब बेचे जाने के मामले में सख्त कार्रवाई करने से पहले ही निर्देश जारी कर चुके है।




"
"
B 