पब्लिक उवाच 24 एक न्यूज़ पोर्टल है |
- राष्ट्रीय
- Posted On
चुनाव की रणभूमि में पहुंचे अकबर, जीत की बनाई रणनीति, कहा- असम में बनेगी कांग्रेस की सरकार

publicuwatch24.com, गुवाहाटी। असम में चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है. छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर चुनाव प्रचार के लिए असम के दौरे पर है. वे गुरूवार को दलगांव विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. उन्होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रणनीति बनाई. मंत्री अकबर ने दावा किया कि असम में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
मोहम्मद अकबर ने बताया कि असम के दलगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक इलियास अली के साथ बैठक कर रणनीति बनाई गई. कांग्रेस का इस सीट पर यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के साथ दोस्ताना मुकाबला हो रहा है. इलियास अली यहां से पिछले तीन चुनाव जीतते आ रहे हैं।
अकबर ने चुनाव में बूथ स्तर तक के मैनेजमेंट को लेकर प्रत्याशी के साथ रणनीति बनाई. कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव में पार्टी की जीत का विश्वास जताया है. दलगांव विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ से कार्यकर्ताओं का एक दल भी जगदलपुर के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मलकीत सिंह गेंदू और बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य के नेतृत्व में पहुंचा है. इसमें जिला कांग्रेस कमेटी सचिव महेंद्र महापात्र, जाहिद हुसैन, सेनियल दास, रोजविन दास आदि शामिल है. मंत्री अकबर ने इन्हें भी प्रचार के तरीकों को लेकर मार्गदर्शन दिया।
असम चुनाव में कांग्रेस पार्टी गठबंधन के साथ लड़ रही है. गठबंधन में यूडीएफ सहित बोडोलैंड डेमोक्रेटिक फ्रंट (बीडीएफ) शामिल है. कांग्रेस गठबंधन ने 100 से ज्यादा सीट जीतने का दावा किया हैं।







"
"
B