Thursday, 13 August 2026

 
सिलतरा । सिलतरा के फेस वन में दो दिन पहले हीरा ग्रुप की गोदावरी इस्पात फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हुआ था। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई थी। चार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए थे। गोदावरी इस्पात फैक्ट्री में प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मौत हुई थी, जिस पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज गोदावरी इस्पात हादसे में पुलिस ने केस दर्ज किया है। गोदावरी इस्पात प्रबंधन सहित छह लोगों पर केस का मामला दर्ज हुआ है। धरसींवा पुलिस ने लापरवाही और गैर इरादतन हत्या को लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कंपनी के एक्युपायर विनोद पिल्ला एसएमएस डीवीजन इंचार्ज संजय मुंदड़ा, साइड इंचार्ज राजेश पाल, ठेकेदार रणवीर सिंह, ठेकेदार आरबी यादव के खिलाफ किया मामला दर्ज किया है।

 
 
पिथौरा  । राष्ट्रीय राजमार्ग-53 डुमरपाली चौक के पास दिन दहाड़े रिकवरी एजेंट से एक लाख रुपए की लूट हो गई. आरोपी जंगल के रास्ते फरार हो गया. लुटेरे युवक मोटर साइकिल में सवार थे. युवक की शिकायत के बाद पिथौरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी की तलाश कर रही है।
घटना पिथौरा थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने बताया कि प्रमोद सेगर पचरी निवासी युवक पेमेंट लेकर पिथौरा से महासमुंद जमा करने जा रहा था. तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 53 डुमरपाली चौक के पास लुटेरे पैसे से भरा बैग छीनकर डुमरपाली जंगलों की ओर भाग निकला. आरोपी बिना नंबर के गाड़ी से घटना को अंजाम दिया है. लुटे गए रुपए 1 लाख 24 हजार है।
पीड़ित की सूचना के बाद पिथौरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई. पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. पीड़ित युवक को घटना स्थल पर ले जाकर पुलिस ने जांच की. जंगलों के भीतर खोजबिन की गई. अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कौशलेद्र पटेल व क्राईम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचे।
महासमुंद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है. कुछ संदिग्ध लोगों का हुलिया जारी किया गया है. साथ ही पीडित व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

 
 
 
 
कवर्धा । सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया, कवर्धा में एक बार फिर कार्य में लापरवाही देखने को मिली है. रविवार रात कर्मचारियों के सोने की वजह से कारखाने का डायर हाउस पूरी तरह से भर जाने से शक्कर नीचे आने लगा. नीचे गिरने वाली शक्कर की मात्रा थोड़ी बहुत नहीं बल्कि पूरे हजारों क्विंटल में है।
कारखाने के डायर हाउस में शक्कर बोरियों में पैक की जाती है. ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के सो जाने की वजह से डायर हाउस पूरी तरह से भर गया और नीचे गिरने लगा. इस संबंध में रवि चंद्रवंशी ने बताया कि शक्कर को बोरियों में पैक करने के लिए प्रति माह 5 लाख रुपए के हिसाब से ठेके पर दिया गया है. अनुभवहीन मजदूरों से काम करवाए जाने की वजह से शक्कर गिरने की घटना सामने आई है. उन्होंने डायर हाउस के ठेका को बन्द कर 600 से अधिक कर्मचारियों से काम लेने की मांग की
लेबर कांट्रेक्टर को देंगे नोटिस
कारखाने के एमडी जायसवाल ने घटना की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए मामले की जांच करने का आश्वासन दिया. उन्होंने अपने नई नियुक्ति का हवाला देते हुए कहा कि अभी चीजों का समझने का प्रयास कर रहा हूं. मामले में लापरवाही पाए जाने पर लेबर कांट्रेक्टर को नोटिस जारी कर जानकारी ली जाएगी. इसके बाद लापरवाही की पुष्टि होने पर कार्रवाई करने की बात कही।

 
 
 
 
रायगढ़ । रविवार दोपहर इतवारी बाजार में अचानक गैस का सिलेंडर फट जाने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर फटने से हुई तेज आवाज के बाद बाजार में दहशत का माहौल रहा। इस दुर्घटना में कोई जान-माल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन धमाके से मुर्गा दुकान में रखे कई मुर्गों के चिथड़े उड़ गए तो वहीं दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
जानकारी के मुताबिक इतवारी बाजार में पीछे की तरफ मटन, चिकन और मछली आदि के व्यापारियों को जगह दी गई है। यहां पर विनोद सिंह और भास्कर दास नाम के युवकों ने भी अपनी मांस की दुकान लगाई है। यह अपने साथ एक छोटा सिलेंडर लेकर आए थे और दोपहर करीब सवा तीन बजे गैस में पानी गर्म कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी तेज भड़क गई कि लोग अपनी-अपनी दुकाने छोड़कर भाग गए। थोड़ी ही देर में सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया और इससे कुछ पल के लिए पूरा इतवारी बाजार दहल गया।
सिलेंडर फटने वाले स्थाने लगभग 200 मीटर दूर जाकर अलग-अलग दिशा में सिलेंडर के दो टुकड़े गिरे थे वहीं सिलेंडर फटने वाले स्थान के पास रखी साइकिल के दो टुकड़े हो गए तो कई मुर्गों के चिथड़े हो गए। इतना ही नहीं इतवारी बाजार के पीछे बनी दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि यदि कोई नजदीक होता तो उसकी जान चली जाती। जिस दुकान में धमाका हुआ उसके ऊपर लगी तिरपाल पूरी तरह से फट गई।
बाजार के बीच कैसे पहुंचा सिलेंडर : सिलेंडर फटने की इस दुर्घटना में कई लोगों की जान जा सकती थी और इसके लिए पूरी तरह से जिला प्रशासन जिम्मेदार होता। नियमानुसार छोटे सिलेंडर का उपयोग अमानक बताया गया है। गैस उत्पादक कंपनियां अपने यहां अलग-अलग साइज के छोटे बड़े सिलेंडर देती हैं वहीं मान्य होते हैं।
लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते अमानक सिलेंडर खुलेआम बाजार में बिक रहे हैं और उनमें गैस रिफिल भी की जा रही है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed