Thursday, 13 August 2026

कवर्धा। जिले के रेंगाखार थाना अंतर्गत ग्राम करमंदा में मामूली विवाद पर आरोपी ने ग्रामीण की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई है।  जिसका सहसपुर लोहारा के सामुदायिक अस्पताल चल रहा है।  वहीं घटना के बाद आरोपी खेम सिंह धुर्वे मौके से फरार हो गया है।  ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाने में दी। 

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम करमंदा निवासी मृतक दयाराम यादव का अपने पड़ोसी खेमसिंह के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था।  आए दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।  आज सुबह दयाराम की गाय खेमसिंह के बाड़ी में घुसकर फसल बर्बाद कर रहा था।  इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ।   देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। 
इसी बीच खेम सिंह ने घर में रखे लाठी से दयाराम पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।  बीच बचाव कर रही दयाराम की पत्नी फगिया बाई पर भी लाठी से मारपीट की।  जिसका सहसपुर लोहारा के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मामले की सूचना ग्रामीणों ने रेंगाखार थाने में दी।  जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुटी है।  वहीं घटना के बाद से आरोपी खेमसिह फरार है।  पुलिस आरोपी की पतासजी में जुटी है।

गौरेला।  पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह बिलासपुर लोकसभा से बीजेपी प्रत्यासी अरुण साव के पक्ष में वोट मांगने आज गौरेला पहुंचे।  सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भूपेश सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि 100 दिन के अंदर ही छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को वोट देकर पश्चाताप कर रही है।  लोकसभा चुनाव में इस बार छत्तीसगढ़ में पूरे 11 सीट हम जीतेंगे।  साथ ही 2019 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कहीं। 

रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक भी नव युवक को अब तक बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला, झूठे वादे करने वाली सरकार है।  100 दिन बाद भी शराबबंदी नही हुआ, छग में फिर गली गली कोचिये और गुंडा हो गए है, भूपेश सरकार सब में टैक्स लगा रहे है सब तरफ गुंडागर्दी हो रही है।  भूपेश बघेल ने झूठे वादे की है।  इतना ही नहीं कांग्रेस की सरकार नक्सलियों को पनाह दे रही है।  कांग्रेस के शासन काल में गरीबों का हक छीना जा रहा है। 
भूपेश खुद अपराधी है और दूसरों को आईना भेज रहे
साध्वी प्रज्ञा सिंह को सीएम भूपेश द्वारा अपराधी वाले बयान पर रमन ने पलटवार करते हुए कहा कि हिंदुस्तान के 29 राज्यों में अकेला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है जो जमानत पर बाहर है।  भूपेश खुद अपराधी है जो खुद जेल गया वो दूसरे को आईना दिखा रहे, पहले खुद अपना चेहरा साफ देख लें। 
हिंदुत्व वाले बयान पर दिग्विजय पर हमला
दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व वाले बयान पर रमन सिंह ने कहा कि यह दिग्विजय का सबसे बड़ा अपराध है।  दिग्विजय हिन्दू आतंकवाद को परिभाषित करने वाले देश के पहले आदमी है, जो हिन्दू लोगों पर आरोप लगाने का दुस्साहस किया है।  चुनाव में इसका नतीजा दिखेगा। 
छग में बदलापुर की राजनीति
मरवाही में बीजेपी नेता चंद्रिका तिवारी की मौत और बिलासपुर में हुए दिन दहाड़े बच्चे के अपहरण के मामले में रमन ने कहा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सिर्फ बदलापुर की राजनीति चल रहा प्रशासन इनके हाथ से निकल गया है।

रायगढ़ । अवैध उत्खनन की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे सहायक कलेक्टर के ऊपर जानलेवा हमला करने वाला खनन माफिया के ऊपर पुलिस ने इनाम घोषित किया है. पुलिस ने खनन माफिया अमृत पटेल की सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है ।
आपको बता दें कि जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र के टीमरलगा में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए सहायक कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और उप संचालक खनिज एसएस नाग पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी. आरोपी ने अपनी जेसीबी की गाड़ी से अधिकारियों को कुचलने का प्रयास किया था ।
मामले के तूल पकड़ने के बाद आरोपी खनन माफिया अमृत पटेल फरार है. एसपी राजेश अग्रवाल ने आरोपी की सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है. एसपी ने कहा है कि जो भी कोई आरोपी की सूचना देगा, पुलिस उसका नाम गोपनीय रखेगी ।

सरगुजा । सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र  में एक तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. ज़ख्मी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है ।
मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के सकरिया गांव का है. गांव में रहने वाला एक नाबालिग किशोर बच्ची के घर टीवी देखने गया था. परिजनों को काम में व्यस्त देख आरोपी बच्ची को फुसला कर पास के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा. उधर बच्ची को घर में न पाकर परिजन उसे देखने बाहर निकल. जहां बच्ची की चीख सुनकर परिजन घटना स्थल पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर भाग निकला ।
घायल बच्ची को इलाज के लिए परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज जारी है. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ धारा 354, 363, 376, 311 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed