Thursday, 13 August 2026

दंतेवाड़ा । सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई से जिले की फोर्स को फिर सफलता मिली है। इस बार जवान ग्रामीण वेशभूषा में नक्सलियों के करीब पहुंच कर कमांडर को मार गिराया। कार्रवाई करने वाली टीम में इस बार 20 जवान शामिल थे। जो ग्रामीण वेशभूषा में टी शर्ट और लूंगी पहनकर जंगल में घुसे थे। जिससे नक्सली दूर से उन्हें नहीं पहचान पाए और उनका कमांडर मारा गया।
विधायक भीमा मण्डावी पर हमले के बाद फोर्स ने अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है। मुखबिरों की सूचना पर तत्काल एक्शन लेते सफलता भी पा रही है। सर्चिंग और कार्रवाई के दौरान परिस्थिति अनुसार रणनीति भी तैयार करती है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुखबिर ने जानकारी दी थी कि फरसपाल थाना इलाके में ग्रामीण और तेंदूपत्ता के कुछ ठेकेदारों को बुलाया है। इसी सूचना पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के चुनिंदा 20 जवानों को सुबह रवाना किया गया। हथियारों से लैस ये जवान बाइक से लूंगी, बनियान और टी शर्ट पहने जंगल में पहुंचे।
जिसके चलते नक्सली और उनके शुभचिंतक पहचान नहीं पाए। लेकिन घेराबंदी के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग करते भागने लगे। इस बीच एक नक्सली मारा गया और कुछ घायल हुए। घायल साथियों को लेकर नक्सली भागने में कामयाब रहे। जबकि मारे गए नक्सली का शव पुलिस ने अपने कब्जे में किया। वहीं सर्चिंग के दौरान 9 एमएम का एक पिस्टल, कारतूस सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई ।
आय का बड़ा स्रोत है तेंदूपत्ता
नक्सलियों के लिए तेंदुपत्ता आय का एक बड़ा जरिया है।सीजन में इलाके से करोड़ों रुपए के तेन्दूपत्ता की खरीदी सरकार और ठेकेदार करते हैं। सुरक्षित खरीदी और निकासी के लिए नक्सली ठेकेदारों से मोटी वसूली करते हैं। उनकी बात नहीं मानने पर हत्या और ट्रकों के साथ पत्ते को आग के हवाले कर दी जाती है। इस भय से कुछ ठेकेदार नक्सलियों की शर्तें मानकर लेवी देते हैं।
सपोर्टिंग पार्टी भी सादे ड्रेस में पहुंची
नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जंगल में जवान जहां लुंगी टी शर्ट में गए वहीं सपोर्टिंग पार्टी के जवान भी सादे कपड़ों में पहुंचे थे। डीआरजी के ज्यादातर जवान स्थानीय और सरेंडर कैडर के हैं। जो स्थानीय बोली भाषा और भौगोलिक परिदृश्य को भलीभांति जानते हैं।

खरसिया  ।  खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पझर में आज 28 एकड़ के बांस वारी में भयंकर आग लग गई. आग की चपेट में आने से तीन घर जलकर खाक हो गए. ग्रामीणों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे. भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।  
वन विभाग की टीम भी घटना स्थल पहुंचकर नुकसान का आकलन किया. ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचते तो पूरा गांव जलकर खाक हो जाता. भयंकर जनहानि हो जाती ।  
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल ने अपनी चुनावी दौरे को निरस्त कर दिया. और ग्राम पंचायत पझर पहुंचकर आग पर काबू पाने के निर्देश दिए. मंत्री पटेल ने ग्रामीणों को शासन की ओर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया । 

कोरबा । विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत ने आज अपने गृहग्राम सारागांव में परिवार के साथ मतदान किया. मतदान के बाद महंत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है. हम सभी सीटें जीत रहे हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मतदाता भारी संख्या में घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का उपयोग करे।
डॉ महंत आज अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार किया. लोगों के साथ वे कतार में खड़े हुए. फिर बारी आने के बाद अपने मत का उपयोग किया ।
इसके बाद डॉ महंत सक्ती पहुंचकर नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल सहित अनेक लोगों से मतदान संबंधी चर्चा किया. साथ ही पूरे क्षेत्र में शांति से हो रहे मतदान की जानकारी ली ।

लोरमी  ।  खुशी के माहौल में तो सभी लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा मानते है, लेकिन एक परिवार दुख की घड़ी में भी मतदान करने पहुंचा है. मुंगेली जिले के लोरमी में एक बार फिर मतदाता जागरुकता को लेकर एक ही परिवार के 15 लोगों ने वोट कर मिसाल पेश किया है ।
जिले के लोरमी तहसील अंतर्गत टेकनपारा मतदान केंद्र क्रमांक 205 में बेटे का अंतिम संस्कार कर परिवार के लोगों ने मतदान किया. वहीं एक परिवार में रहने वाले अजब ध्रुव 16 वर्ष पिता मुरारी ध्रुव जो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित था, जिसकी मौत आज सुबह ही हुई है. जिसके बाद परिवार के लोगों द्वारा बेटे का अंतिम संस्कार किया. जिसके बाद घर में 15 मतदाताओं द्वारा वोट डाला गया  ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed