दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के कुआकोंडा में नक्सली ब्लास्ट में विधायक भीमा मंडावी की भी मौत हो गई है. मंडावी अपने काफिले के साथ जा रहे थे उसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. ब्लास्ट में जिस गाड़ी को नक्सलियों ने उड़ाया बताया जा रहा है उस गाड़ी में भीमा मंडावी भी बैठे थे. मंडावी के अलावा उनके पीएसओ सहित 5 जवान भी घटना में शहीद हो गए हैं. डीआईजी पी सुंदरराज ने मंडावी की मौत की पुष्टि की है ।
घटना कुआकोंडा थाना क्षेत्र के नकुलनार-बचेली शार्टकट मार्ग की है. विधायक अपने समर्थकों के साथ इस मार्ग से गुजर रहे थे उसी दौरान श्यामगिरी के पास नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया. बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज आस-पास के इलाके तक सुनाई दी. आज श्यामगिरी गांव में मेला था ।



दंतेवाड़ा । भूपेश सरकार में बस्तर से एकमात्र आदिवासी मंत्री कवासी लखमा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई सियासी टिप्पणी सुर्खियों में है. लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे कवासी ने एक सभा में मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि बैलाडीला की खदान बस्तर की है, यह मोदी के बाप की नहीं है. दरअसल बैलाडीला में अडानी ग्रुप को माइनिंग लीज दी गई है, जिसका बस्तर में खासा विरोध दर्ज कराया जा रहा है ।
पिथौरा । प्रदेश में चल रही 108 एम्बुलेंस के एक चालक की लापरवाही ने एक नवजात का जीवन दुनिया में आते ही खतरे में डाल दिया है. अभी नवजात राजधानी के मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. 108 के जिला प्रभारी सूरज ने बताया कि शिकायत मिलते ही उक्त 108 को रायपुर तक भेज दिया गया था. अब उस लापरवाह स्टाफ पर भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।
जशपुर । जिला मुख्यालय से लगभग 60 किमी दूर कुंजारा एवं हल्दीमुंडा के बीच सौ मीटर का पुल बनाया जा रहा है, लेकिन यह पुल छह साल बाद भी नहीं बन पाया है. दरअसल, एक करोड़ 49 लाख 14 हजार की लागत से बनने वाला इस पुल का निर्माण कार्य 18 मार्च 2013 को प्रारंभ हुआ था, जिसे ठेकेदार को 31 मार्च 2016 को पूरा करना था. लेकिन ठेकेदार ने अधूरा निर्माण कर छोड़ दिया है ।
"
"
B 