भानुप्रतापपुर । पुल निर्माण में रूकावट आ गई है. नरबलि दिए जाना जरूरी है. बलि देने के लिए आदमी की तलाश है. ऐसी अफवाह आस-पास के गांवों में फैल रही है. लोगों ने डर से उस रास्ते में जाना ही बंद कर दिया. मजदूरों ने भी काम करने से मना कर दिया. जिससे पुल का काम बंद हो गया है, जिससे लोगों को राहत मिलने के बजाय मुसीबत बढ़ गई. ग्रामीण दूसरे रास्ते से जा रहे हैं ।
मामला दुर्गूकोंदल विकासखंड के कोड़ेकुर्सी के पास कोटरी नदी में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. बहुत कम समय में एक अच्छी स्थिति में पहुंच गया है, क्षेत्र की जनता को लगने लगा है कि अब बहुत जल्दी उनकी परेशानी समाप्त होने वाली है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी इस खुशी पर अफवाहों ने मुसीबत खड़ी कर दी है ।
पिछले कुछ दिनों से कोड़ेकुर्सी और आसपास के क्षेत्र में इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है कि इस पुल के निर्माण के लिए नरबलि दी जानी है और यहां काम कर रहे लोग छोटे बच्चों व आदमी की तलाश में हैं ।
इस अफवाह के कारण इस नदी और उनके आसपास से लोग गुजरने में परहेज करने लगे हैं और शाम के बाद तो गुजरने की हिम्मत भी लोग नहीं करते ।
ठेकेदार धर्मेंद्र चोपड़ा ने बताया कि तीन-चार दिनों पूर्व ही यह बात मेरी जानकारी में आई है. मैं भी इस बात को लेकर काफी परेशान हूं. मुझे पता चला है कि इस अफवाह के कारण पुल निर्माण के लिए मजदूर भी नहीं आ रहे. इस संबंध में पुलिस एवं जिला प्रशासन को पत्र लिखा है और इन अफवाहों के कारण बाहर से आए कर्मचारियों पर भी संकट खड़ा हो गया है ।
क्षेत्र की जनता किसी शक पर कर्मचारियों के साथ कोई अनहोनी ना कर दें, ये डर सता रहा है. मैं खुद भी कोड़ेकुर्सी क्षेत्र का पुराना निवासी हूं. मैं यहां के छोटे बड़े सभी से परिचित हूं इस तरह की कोई भी बात नहीं है ।
इधर, थाना प्रभारी राम नारायण ध्रुव ने बताया कि यह बात हमारे संज्ञान में आई है. जो लोग मोबाइल के माध्यम से अफवाह फैला रहे हैं उन पर कार्रवाई कर रहे हैं. आम जनता से उन्होंने भी अपील की है कि ऐसी कोई बात नहीं है. निर्भीक होकर रास्ते से आना जाना करे और कोई शक या शंका हो तो तत्काल हमें सूचित करें ।



मुंगेली । एक चौकीदार (डॉ रमन सिंह) तो गयो. अब दूसरे यानी की मोदी की बारी है. छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के 15 साल और कांग्रेस के 2 माह की सरकार की तुलना करके देख लीजिए, फिर सोच-समझकर वोट देना है. यह कहना है पंजाब के मंत्री व कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू का. चुनाव प्रचार करने आज वे मुंगेली पहुंचे. मंच से सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए सिद्धू ने कहा कि प्रधानमंत्री जब वोट बदल सकता है तो आप लोगों को सरकार बदलना है ।
डोंगरगढ़ । चैत्र नवरात्र के अवसर पर डोंगरगढ़ के पवार धर्मशाला के प्रांगण मे पंचमी को विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया. जिसमें श्रद्धालुओं पहुंच कर भंडारे का लाभ लिया ।
दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या मामले में नई जानकारी सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नक्सल कमांडर विनोद हुंगा ने ही विधायक भीमा मंडावी की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। 55 वर्षीय विनोद हुंगा नक्सलियों के कटेकल्याण एरिया कमांडर है। खबर के मुताबिक विनोद हुंगा बीते मंगलवार को हुए हमले के पीछे का मास्टर माइंड है।
"
"
B 