- छत्तीसगढ
- Posted On
पिकनिक मनाने आए लापता दोनों युवकों का मिला शव, गांव की युवती ने बचाई थी तीन की जान
बालोद । 60 घंटे लगातार सर्च अभियान के बाद आखिरकार एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम खरखरा जलाशय में डूबे 2 युवकों को खोजने में सफल हो गई। सर्च अभियान के दौरान टीम ने तीन दिन बाद दोनों युवकों रिंकू साहू और देवनारायण सोनकर का शव जलाशय से बाहर निकाला ।
बता दें रविवार को डौंडीलोहाराके गांव बंजारी के पास खरखरा जलाशय में पिकनिक मनाने आए युवकों की नाव पलट गई थी। नाव में 5 लोग सवार थे। जिसमें 3 युवकों की जान गांव की एक युवती टीकेश्वरी ने बचाई थी वहीं दो युवक लापता हो गए थे।



कवर्धा । लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में आईजी-डीआईजी ने समीक्षा बैठक ली. चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए. दुर्ग आईजी हिमांशु गुप्ता एवं राजनांदगांव डीआईजी रतन लाल डांगी ने समीक्षा बैठक लेकर दिशा-निर्देश जारी किये. बैठक में कवर्धा एसपी डॉ लाल उमेद सिंह के साथ-साथ जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।
अहमदाबाद । लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के दो दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होने जा रही है। कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी और प्रचार अभियान का बिगुल फूंकेगी। बता दें कि मंगलवार को होने वाली कांग्रेस की यह बैठक 58 साल बाद हो रही है, इससे पहले 1961 में हुई थी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से सीएम भूपेश बघेल और मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हो रहे हैं। इस बैठक के बाद राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल भी इस दौरान सभा को संबोधित करेंगे और दो महीने के अपने काम काज को जनता के बीच रखेंगे।
कांकेर । जिले के अंतागढ़ थाना इलाके में एक 16 साल की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लेजा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। थाना अंतागढ़ में पंजीबद्व होने पर पुलिस अधीक्षक कांकेर के.एल ध्रुव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राजेन्द्र जायसवाल,अतिरिक्त्त पुलिस अधीक्षक कांकेर कीर्तन राठौर एवं अनुविभागिय अधिकारी पुलिस पुपलेश कुमार के पर्यवेक्षण में आरोपी की पतासाजी किया गया।
"
"
B 