- छत्तीसगढ
- Posted On
पुलिस ने छानी जंगल की खाक, भारी मात्रा में नक्सली सामान देख पुलिस के भी होश होड़ गए
राजनांदगांव । सरेंडर नक्सली कुमार और आर्यन को लेकर जब पुलिस ने जंगल की खाक छानी तब भारी मात्रा में नक्सली सामान देख पुलिस बल के भी होश उड़ गए. नक्सलियों ने बड़े-बड़े कंटेनर में दैनिक उपयोग के सामान छुपा रखे थे. साथ ही नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विस्फोटक सामग्री का जखीरा भी बरामद हुआ है. आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बताया कि ये सामग्री सीसीएम दीपक तेलतुब्डे ने रखवाए थे. मौके से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त कर लिया गया है ।
रिमोट, रिमोट बनाने की सामग्री, वॉकीटाकी, नक्सली बेल्ट, 2 क्विंटल चावल, 500-500 लिटर के सिंटेक्स में 10 किलो का 7 कुकर, 5 किलो का 8 कुकर, एक्साइड बैटरी 38 नग, वोल्ट बैट्री, प्लेट टेक्टोनिक, बीपी चेक करने का मशीन, एक शुगर चेक करने का मशीन, वर्दी, जूते, सिविल कपड़ा, दूध पाउडर, मसाला, चायपत्ती, शक्कर, तेजपत्ता एवं अन्य दैनिक उपयोग का सामान भारी मात्रा में बरामद किया गया है।
उपरोक्त सफलता में जिला पुलिस बल, डीआरजी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, आइटीबीपी का विशेष योगदान रहा. इस सफलता में शामिल अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु गुप्ता एवं उप पुलिस महानिरीक्षक राजनंदगांव रेंज रतनलाल डांगी एवं आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक संजय कोठारी ने जवानों को बधाई दी ।



राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ में पुलिस ने राजनांदगांव जिले में बड़ी तादाद में नक्सलियों का डंप सामान बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पित नक्सली कुमारसाय और पहाड़ सिंह की निशानदेही पर भावे जंगल से 500-500 लीटर के सिंटेक्स टैंक में छुपाकर रखे गए 10 किलो के 7 कूकर, पांच किलो के आठ कूकर, 15 किलो का स्टील डिब्बा, वॉकी टॉकी, रिकॉर्डर, रिमोट बनाने का किट, बैटरी, इलेक्ट्रिक वायर, नक्सली वर्दी, सिविल कपडा़, राशन के समान सहित बडी़ संख्या में सामान बरामद किया है।
मुंगेली। जिले के आगर नदी में एक युवक की तैरती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पहुंची पुलिस शव को बाहर निकालकर घटना की जांच में जुट गई है ।
कवर्धा। नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक रेप करने की घटना निकलकर सामने आई है। मामले की पुलिस से शिकायत के बाद तीन नाबालिग समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । 
"
"
B 