Friday, 14 August 2026

राइस मिल में खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई, करोड़ों का धान और चावल जब्त

 


धमतरी । राइस मिल पर खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई । विभाग की टीम ने एक राइस मिल पर छापा मार कर एक करोड़ 10 लाख का धान और चावल जब्त कर लिया। इसके साथ ही राइस मिल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किया। दरअसल जिले में कस्टम मिलिंग के तहत धान के उठाव की समीक्षा की जा रही है। इसी कवायद में खाद्य विभाग को जानकारी मिली कि, डीएमएच एग्रोटेक के पास पंजीयन तक नही है और वो मिलिंग का काम धड़ल्ले से कर रहा है। धमतरी के मगरलोड ब्लॉक के अमलीडीह गाँव मे स्थित डीएमएच एग्रोटेक से फूड विभाग की टीम ने 5200 क्विंटल धान और 850 क्विंटल उसना चावल जब्त किया जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख आंकी गई है ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed