
कोरबा । डीएमएफ फंड को लेकर आ रही शिकायतों के बीच डीएमएफ घोटाले पर मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इशारों में कहा है कि जल्द ही डीएमएफ फंड घोटाले में बड़े अफसरों पर भी गाज गिरने वाली है। कोरबा में मीडिया से सवालों के दौरान जवाब में जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि अभी तो प्यादे निपटे हैं, वजीर बाकी है। उन्होंने कहा कि किसके संरक्षण में घोटाले हुए, किसने उसकी अनुमति दी, सभी बिंदुओं पर जांच का दायरा बढ़ेगा ।
बता दें कि डीएमएफ घोटाले में कोरबा के पूर्व सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत दुबे सस्पेंड कर दिए गए है। पिछली सरकार के कार्यकाल में कोरबा जिले में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड (डीएमएफ) के तहत करीब 900 करोड़ के काम हुए। इनके लिए तत्कालीन कलेक्टर पी दयानंद ने तब के सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था ।
डीएमएफ घोटाले पर मंत्री जयसिंह अग्रवाल का बड़ा बयान, बोले- “अभी तो प्यादे निपटे हैं,वजीर बाकी है”
- छत्तीसगढ
- Posted On




"
"
B 