कांकेर । नक्सलियों का एक बार फिर विकास विरोधी चेहरा सामने आया है. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 27 मशीन और वाहनों को आग के हवाले कर दिया. नक्सलियों की आगजनी में सभी वाहन जलकर खाक हो गए हैं।
मामला कुरखेड़ा तहसील के दादापुर का है. यहां राष्ट्रीय राजमार्ग का काम चल रहा है. बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में नक्सली मौके पर पहुंचे और सड़क के काम पर लगी सभी 27 गाड़ियों में आगजनी कर दी. जिसमें 11 टिप्पर, डामर प्लांट की मिक्चर मशीन, जनरेटर और दो पेट्रोल डीजल के टैंक शामिल हैं।
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा. बताया जा रहा है कि जिस कंपनी को रोड बनाने का ठेका मिला था वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग है. अंदेशा जताया जा रहा है कि नक्सलियों की इस आगजनी में करीब सात से दस करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।



जगदलपुर । बस्तर की आदिवासी संस्कृति में बहुत सी चीजें ऐसी हैं, जो रोमांच से भर देती हैं। इसमें मुर्गा लड़ाई भी एक है, जिसमें लाखों रुपए के दांव लगते हैं। यह चारामा के बाजार का दृश्य है, जहां मुर्गा लड़ाई को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।
छुरा (रक्सी)। छुरा विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्रामीण इलाकों में झोला छाप डॉक्टरों का बोल बाला है। सुदूर वनांचल क्षेत्र में बाइक में सवार होकर अपने कंधे पर झोला लटकाए हुए कुछ इंजेक्शन एवं मामूली दवाई लेकर गांव-गांव घूमने वाले ये डॉक्टर क्षेत्र में इलाज करते हैं। इनके पास ना तो डॉक्टरी की कोई डिग्री होती है और ना ही इस विषय में कोई विशेष ज्ञान होता है।
"
"
B 