Thursday, 13 August 2026

जशपुर । यदि मन में कुछ सीखने की इच्छा हो तो उम्र बाधा नहीं बनती। इसी बात को जशपुर की रहने वाली चंद्रसेना गुप्ता चरितार्थ कर रही हैं। उनके बेटे अंशुमन गुप्ता सिंगापुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। अंशुमन की पत्नी मियाको निशीमुरा मूल रूप से जापानी हैं और उन्हें हिन्दी भाषा नहीं आती। वे अंग्रेजी में बात करती हैं, लेकिन सास चंद्रसेना को अंग्रेजी नहीं आती। इस वजह से सास और बहू के बीच चाहते हुए भी संवाद नहीं हो पाता। इस समस्या का चंद्रसेना ने समाधान तलाश और अब वे अंग्रेजी बोलना सीख रही हैं। चंद्रसेना के पति किशोरी गुप्ता ने भी उन्हें इस बात के लिए प्रोत्साहित किया। जशपुर के जिला ग्रंथालय में कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर के प्रयास से स्पोकेन इंग्लिस की कक्षाएं चल रही हैं।
इसी कक्षा में चंद्रसेना अन्य महिलाओं के साथ शामिल हो रही हैं। चंद्रसेना का कहना है कि बेटे के विवाह के बाद मेरे सामने बहू के साथ संवाद में भाषाई दिक्कत आ रही थी। हम दोनों चाहते हुए भी एक-दूसरे से बात नहीं कर पाते थे। मैं उसे जानना समझना चाहती थी ।

कोटा । छात्रों के अंग्रेजी विषय में फेल होने का कारण पूछना एक शिक्षक को इतना बुरा लगा कि उसने प्राचार्य पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्राचार्य को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामला कोटा विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल केकराडीह का है। हाईस्कूल के कक्षा 9वी के छात्र अन्य विषयों में पास हुए, लेकिन अंग्रेजी में फेल हो गए। अंग्रेजी के खराब रिजल्ट के बाद प्राचार्य ने अंग्रेजी व्याख्याता अनूप कुजूर से नियमित स्कूल ना आने व बच्चों के अंग्रेजी विषय में फेल होने के संबंध में जवाब मांगा।
यह बात सुनकर शिक्षक अनूप तैस में आ गया। उसने प्राचार्य सुभनाथ पैकरा पर डंडे से सिर पर हमला कर दिया। इस हमले से वह बुरी तरह घायल हो गया उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर में 10 टांके लगे।
प्राचार्य ने इस घटना की लिखित शिकायत बेलगहना थाने में की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक अनूप कुजूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

बलरामपुर । रामानुजगंज विधायक और राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त बृहस्पति सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रातों रात अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. बृहस्पति सिंह को आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है ।
जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह को बीती रात अचानक सीने में असहनीय दर्द होने लगा, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन में अंबिकापुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए ICU में एडमिट किया. डॉक्टरों का कहना है कि अगर उनकी हालत में सुधार नहीं आता है, तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा. विधायक सिंह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन तबियत ख़राब होने की वजह से उनका दौरा रद्द कर कर दिया गया है।

बीजापुर ।  छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा से बड़ी खबर आ रही है. पामेड़ इलाके में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग में दो जवान शहीद होने की खबर है. घटना पामेड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जनकारी के मुताबिक जवान पामेड़ थाने से सर्चिंग पर निकले थे. वहीं टोंगगुड़ा इलाके में नक्सली घाट लगाकर बैठे थे. टोंगगुड़ा सघन माओवादी इलाका है. जवानों के पहुंचते ही नक्सलियों ने अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी.  नक्सलियों के हमले में दो जवान शहीद हो गए ।
शहीद जवानों में कांस्टेबल अरविंद मिंज, सहायक सुक्खू हपका शामिल हैं. बीजापुर एसपी गोवर्धन ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed