Thursday, 13 August 2026

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। माओवादियों ने देर रात रामनवमी मेले में सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवान पर चाकू से हमला कर दिया और जवान का हथियार भी लूटकर भाग गए। फिलहाल जवान का जिला अस्पताल ​में इलाज चल रहा है जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुइ है। मामला मद्देड थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मद्देड़ मेला में न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र व तेलंगाना से भी लोग आते हैं। मेले में हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है। एसपी गोवेर्धन ठाकुर ने बताया कि पुलिस की टीम मेले की सुरक्षा में तैनात थी। वापसी के दौरान रात करीब 1.30 बजे जवान आरक्षक वेंकट राव मज्जी निवासी गोंगला अपने मोबाइल से बात कर रहा था। अनपढ़ व असभ्य और पैसा वसूलबाज, जानिए क्या है पूरा मामला अचानक पीछे से नक्सली आ धमके। नक्सलियों ने जवान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में जवान को बाएं कान के पास गंभीर चोट आई है। जवान के पास से सर्विस राइफल को नक्सली लूट कर ले गए। मद्देड हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद रात में ही जवान को एम्बुलेंस से बीजापुर हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया गया।

कवर्धा। छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर के लिए 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। इन तीनों सीटों पर कुल 48 लाख 95 हजार से अधिक मतदाता हैं, जबकि 36 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रचार के अंतिम दौर में राजनांदगांव लोकसभा के पंडरिया क्षेत्र के प्रचार के लिए युवा कांग्रेस ने अनोखा तरीका खोजा निकाला है। जिससे गांव गांव पार्टी का आसानी से प्रचार होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भैंस पर कांग्रेस के वोट की अपील करते हुए लिखा है, हम बेजूबानों की सुनो...अबकी बार कांग्रेस को चुनो। Also Read - DFO ने पत्रकारों को कहा- अनपढ़ व असभ्य और पैसा वसूलबाज, जानिए क्या है पूरा मामला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उद्देश्य है कि भैंस जहां-जहां जायेगा पार्टी का प्रचार होगा।युवा कांग्रेस का द्वारा इस अनोखे तरीके से किया जा रहा प्रचार सोशल मीडिया में भी काफी वायरल हो रहा है। बता दें दूसरे चरण की तीनों में सीटों में राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में सर्वाधिक 17 लाख से अधिक वोटर हैं। महासमुंद में 16 और कांकेर में करीब साढ़े 15 लाख मतदाता हैं।

कवर्धा । वन विभाग की उदासीनता की वजह से रेंज में वन्य प्राणियों के शिकार में लगाम नहीं लग पाई है. शिकारी बेखौफ हो कर वन्यजीवों की हत्या कर रहे हैं. वन्य प्राणियों की शिकार के लिए शिकारी अब जंगल में करंट युक्त तार लगाए जा रहे हैं. हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक आदिवासी महिला की झुलसकर मौत हो गई ।
मृतक महिला का नाम श्यामबति बैगा बताया जा रहा है. मृतक महिला मचियाकोना गांव की रहने वाली थी. वह महुआ बिनने जंगल गई थी लेकिन तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. महिला के शव का पीएम कराने के बाद उसे परिजनो को सौंप दिया गया. फिलहाल आरोपी शिकारियों पर किस तरह की कार्रवाई की जा रही है इसका पता नहीं चल पाया है ।

बीजापुर । दक्षिण बस्तर के नैमेड और कोंडापल्ली के बीच 20 मार्च की रात नक्सलियों ने एक बोलेरो को बारूदी विस्फोट से उड़ाने की कोशिश की थी. जिससे वाहन में सवार 9 ग्रामीण घायल हो गए थे. अब नक्सलियों ने इस घटना को अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है ।
नक्सलियों की पश्चिमी बस्तर डिविजनल कमेटीएवम भैरमगढ़ एरिया कमेटी के द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 20 मार्च की घटना में उनके पीएलजीए के लड़ाकों से गलती हुई थी. उन्होंने पुलिस वाहन समझ कर विस्फोट किया था. लेकिन वह दूसरी वाहन निकली. इसी कारण इस घटना में 9 ग्रामीणों को मामूली चोट पहुंची. इससे जनता में इसका गलत संदेश गया है. इसका उन्हें दुख है दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी. इसका आश्वासन देते हुए उन्होंने उन्होंने माफी मांगी है ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed