Thursday, 13 August 2026

मगरलोड । धमतरी जिले के मगरलोड पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है. जो अपनी प्रेमिका के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देता था.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम लखन लाल साहू है, जो ग्राम कपालफोड़ी का रहने वाला है. आरोपी एक साल पहले पीड़िता से परिचय कर बातचीत करता था और प्यार नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता था. जबरन शारीरिक संबंध बनाया और मोबाइल में अश्लील वीडियो क्लीप बनाकर वायरल करने की धमकी देकर फिर से शारीरिक संबंध बनाते रहता था ।
आरोपी
आरोपी द्वारा बार-बार धमकी देने से तंग आकर पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. तब जाकर शनिवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना मगरलोड पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को लखन साहू को धारा 376, 506 के तहत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है ।

जशपुर । मुख्यमंत्री भूपेश आज कांसाबेल में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता सभा में घूस गए और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन सीएम बघेल ने कहा कि युवकों को सभा में आने दें. हम गांव के रहने वाले लोग है, हम गुंडागर्दी से डरने वाले नहीं है ।
इसके बाद एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. सीएम ने यह देखकर मंच से ही चौकीदार बोलते ही चोर है के नारे गूंजने लगे. सभा में कई बार यह नारा गूंजा और भाजपा कार्यकर्ताओं के नारे चौकीदार चोर है के नारों के बीच गुम गए. पुलिस ने कुछ देर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सभा से बाहर भेज दिया ।
बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे-वैसै मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की भी मुहिम तेज हो गई है. आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया का प्रचार करने कांसाबेल पहुंचे थे ।
जशपुर जिला रायगढ संसदीय क्षेत्र में आता है. कांग्रेस ने धरमजयगढ विधानसभा के वर्तमान विधायक लालजीत सिंह राठिया को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं भाजपा ने जशपुर जिला पंचायत की आध्यक्ष गोमती साय को आपना प्रत्याशी बनाया है. कांसाबेल में आयोजित चुनावी सभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोग अफवाह फैलाने मे माहिर हैं. लोगों का चिलचिलाती धूप मे आने पर सीएम ने आभार भी प्रकट किया. सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के कुशासन को जशपुर के लोगों ने तीनों विधानसभा सीट जीताकर उखाड़ फेंका है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अफवाह फैलाने का मशीन हैं ।
चनावी सभा मे सीएम ने बताया कि 20 लाख लोगों का लोन माफ हुआ है. जिसमें 10 हजार करोड़ का लोन शामिल है. पूर्व मुख्रयमंत्री डा. रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि रमन पहले चाउर वाले बाबा थे बाद  मे दारू वाले बाबा हो गये. उन्होंने कहा कि वे एक लाख से अधिक वोट से बस्तर लोकसभा सीट जीत रहे हैं ।

बरमकेला ।सरिया थाना इलाके से 16 पेटी कोरेक्स का जखीरा बरामद हुआ है. लंबे समय से सरिया समेत आस-पास के गांव में नशीली दवाइयों का बिना डॉक्टरी पर्ची के बिक्री की शिकायत मिल रही थी ।
शिकायत के बाद सरिया पुलिस इस मामले पर कार्रवाई करने मुखबिर फैला रखा था. जिसमें आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दो आरोपियों से 16 पेटी में 100 एमएल की कोरेक्स सीरफ 18,64 नग बरामद हुई है. बाजार में इसकी कीमत लगभग 1 लाख 70 हजार बताई जा रही है ।
पुलिस ने आरोपी रौनक अग्रवाल (29 वर्ष) निवासी सरिया, मुकेश सिदार (23 वर्ष) अमुर्रा निवासी को गिरफ्तार किया. वहीं कोरेक्स ले जाने में इस्तेमाल बोलेरो क्रमांक CG-12, R-1902 को जब्त किया गया है ।

जगदलपुर । सुरक्षाबलों की 9वीं बटालियन की वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गई. हादसे में 4 जवान घायल हो गए. जिसमें से एक जवान का पैर फैक्चर हो गया है. जिन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. जहां इलाज जारी है. मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा से बलौदाबाजार जा रही जवानों की 407 वाहन कोंडागांव चिकलकुटी के पास टिप्पर से जा टकराई ।
कोंडागांव थाना प्रभारी ने बताया कि 9वीं बटालियन की टीम सुबह दंतेवाड़ा से मेस का सामान लेकर निकली थी. जवान इन सामानों को लेकर बलौदाबाजार जा रहे थे. वाहन 407 में चार जवान थे जिसमें वाहन को भरत लाल साहू चला रहे थे. जबकि अन्य जवान में घनश्याम बघेल, सूर्य प्रकाश प्रदीप कुमार बैठे हुए थे ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed