Thursday, 13 August 2026

दंतेवाड़ा  ।  किरंदुल में एक लाख रूपए के इनामी नक्सली कमांडर ने सरेंडर किया है। जनमिलिशिया कमांडर मंगड़ु मरकाम ने एसपी के सामने आत्मसमर्पण किया है। मंगड़ु 2006 से मलंगीर एरिया कमेटी में सक्रिय था।सरेंडर्ड नक्सली ने कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूला है ।

 

 

 

  

बलौदाबाजार  ।  छत्तीसगढ़ में गैर कानूनी रूप से दवाखाना चलाने व बगैर डिग्री के इलाज करने के आरोप में बलौदाबाजार मेन रोड पर संचालित बिरजू साहू दवाखाना और मां साधना क्लीनिक को सील कर दिया गया। बिरजू दवाखाने में एक्सपायर दवाइयां, बिना लेबल की शीशियां, बिना रैपर के सीरिंज पाई गईं। वहीं दोनों दवाखाने में स्टाफ भी अयोग्य पाया गया। कलक्टर के निर्देश पर जिलेभर में एसडीएम के नेतृत्व में विकासखंड स्तरीय टीम गठित कर फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बिरजू साहू दवाखाना और मां साधना क्लिनिक में एसडीएम लवीना पांडे के नेतृत्व में तहसीलदार गौतम सिंह, बीएमओ डॉ. केएल बंजारे, नायब तहसीलदार डॉ. अंजली शर्मा द्वारा आकस्मिक जांच की गई। बिरजू साहू दवाखाने में संचालक देवेंद्र साहू बिना डिग्री और बिना अनुमति के इलाज करते रंगे हाथ पकड़े गए।
एसडीएम के नेतृत्व में विकासखंड स्तरीय टीम गठित कर फर्जी डॉक्टरों (Fake Doctors) के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत दो डॉक्टर।

दंतेवाड़ा  ।  किरंदुल में सुरक्षाबलों ने 5 किलो का आईईडी बरामद किया है। सर्चिंग के दौरान निकली टीम ने निलावाया मार्ग से आईईडी बरामद की है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से ये आईईडी प्लांट किया था ।

कांकेर ।  जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है. सड़क निर्माण में लगी गाड़ियों में नक्सलियों ने आगजनी की है. आग की वजह से गाड़ियां जलकर खाक हो गई है. घटना सोमवार रात की बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के भट्टीपारा इलाके में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था ।  निर्माण में लगी तीन गाड़ियों में नक्सलियों ने आगजनी कर दी. आमाबेड़ा थाना से लगभग एक किमी दूर घटना ही नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि नक्सलियों की दहशत से ठेकेदार जली गाड़ियों को लेकर रातों रात ही फरार हो गए. यहां तक की आमाबेड़ा पुलिस को भी आगजनी की घटना की खबर अब तक नहीं लगी है ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed