Thursday, 13 August 2026

 
 
 
गरियाबंद । जिले में प्याज की खेती उपज के मामले में प्रदेश में सबसे आगे हैं. यहां की मिट्टी और तापमान प्याज की फसल के लिए पूरी तरह अनुकूल है, लेकिन जिले के किसान भाई अभी परम्परागत खेती करने पर मजबूर है.उद्यानिकी विभाग और कृषि विभाग की अनदेखी की वजह से यहां के किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है ।
बता दें कि जिले में 10 से भी ज्यादा गांव के ढाई सौ किसान पिछले 40-50 सालों से प्याज की किफायती खेती करते आ रहे हैं,इन्हें सरकारी प्रोत्साहन नही मिलातो इनमे से कुछ ने सब्जी की खेती शुरू कर दी ।
तो कुछ परम्परागत तरीके से अब भी प्याज की खेती करते आ रहे हैं, क्योकि गर्मी के दिनों में खेत का सदुपयोग हो जाता है,और परिवार को मजदूरी भी मिल जाता है.दहीगाव, झिरिपानी,निष्टीगुड़ा,माडागाव, कोदोबेड़ा,माहूलकोट,सुपेबेड़ा, बरकानी,कैठपदर,सिनापाली प्याज की खेती के लिये अपनी अलग पहचान बनाए हुए है ।
जानकारी के अनुसार यहां  करीबन 180 एकड़ रकबे पर हर साल प्याज की खेती की जाती है,लेकिन इसका रिकॉर्ड न तो कृषि विभाग के क्षेत्राछादन रिपोर्ट में होता है, ना ही उद्यानिकी के लाभार्थी हितग्राहियों की सूची में इनका कोई जिक्र है ।
इस मामले पर उद्यानिकी विभाग के प्रभारी उपसंचालक एच मेश्राम से बात करने की कोशिश की गई तो वे मोबाइल रिसीव नही किये,वही कृषि विभाग के प्रभारी उपसंचालक एन के ध्रुव ने कहा कि इसकी खेती उद्यानिकी विभाग के अंर्तगत आती है,रवि सीजन में तैयार होने वाले रिपोर्ट में सब्जी बॉडी के रकबे के अंर्तगत इसका जिक्र होता है ।
प्याज के उत्पादन को बढ़ाने के लिए अगर वैज्ञानिक पद्धति का प्रयोग किया जाए तो  किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही गरियाबंद जिला प्याज के उत्पादन में अव्वल क्षेत्र बन सकता है. इसके लिये किसानों को रासायनिक खाद के इस्तेमाल,रोग ब्याधि से निपटने के तरीके के अलावा लघु सिचाई योजना उपलब्ध कराई जाए तो प्याज के दूसरे  उत्पादक राज्य की तरह यंहा भी बेहतर संभावना बन सकती हैं ।

 
 
कोरबा । दीपका क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा ने दीपिका क्षेत्र के भाजपा नेता द्वारका प्रसाद शर्मा पर शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण का आरोप लगाया है. मामले में महीने भर पहले पाली थाना में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं तो पीड़िता ने शुक्रवार को अनुसूचित जाति जनजाति थाना में शिकायत दर्ज कराई है ।
जानकारी के अनुसार, महिला के पति की कुछ साल पहले तालाब में डूबने से मौत हो गई थी, जिसके बाद भाजपा नेता द्वारिका प्रसाद ने उससे नजदीकी बढ़ाई और शादी करने का झांसा देते हुए उसका दैहिक शोषण करने लगा. द्वारिका महिला को अलग-अलग स्थानों में भी ले गया. लेकिन जब महिला ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो पहले से ही विवाहित द्वारिका ने उसकी अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया ।
पीड़ित महिला की माने तो उसने करीबन महीनेभर पहले इस संबंध में पाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करने पर उसे आजाक थाने में शिकायत की है. आजाक थाना प्रभारी डीएस दीवान ने बताया कि पीड़ित महिला दीपका की रहने वाली है, और उसने भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

 
जशपुर । जशपुर में एक थानेदार की साली द्वारा सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है. जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद हड़कंप मच गया है. सूचना मिलने पर आला अधिकारियों के साथ ही फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है ।
मामला बीती रात की बताई जा रही है. नारायपुर थाना में पदस्थ सुरेन्द्र मानिकपुरी जशपुर पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वाटर में रहते हैं. घर में उनके परिवार के साथ उनकी साली वर्षा भी रहती थी. साली ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी पता नहीं चल पाया है. फिलहाल  घटना के बाद आईजी ने थाना प्रभारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी गई है ।

 
कसडोल । छत्तीसगढ़ के कसडोल में रहने वाले एक युवक ने ऐसी बारात निकाली की आज वह चर्चा का विषय बन गया. युवक ने महंगी कार, हाथी-घोड़े और बग्घी को छोड़कर जेसीबी गाड़ी को अपनी सवारी बनाया. युवक का नाम अमित डहरिया है. जो कि पेशे से एक इंजीनियर है ।
बुधवार को अमित डहरिया की शादी थी और वह सजी-सजाई जेसीबी गाड़ी में सवार होकर मंगल भवन पहुंचा, उसकी बारात जहां-जहां से गुजरी लोग उसे देखते गए और उन्हें यह देखकर काफी आश्चर्य भी हुआ तो कई लोगों को माजरा समझ में भी नहीं आया. कई लोगों ने इस अनोखी बारात का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में कैद किया ।
अमित का कहना है कि जिस तरह किसान बैलगाड़ी, ट्रैक्टर ट्राली जैसी गाड़ियों का इस्तेमाल करते है लिहाजा मैंने भी अपने पेश के हिसाब से गाड़ी चुनी. अमित की शादी जिस परिवार में हुई वह परिवार बिलासपुर का रहने वाला है. और जिस युवती से उसकी शादी हो रही है बताया जा रहा है कि वो सरायपाली स्थित एक बैंक में सहायक प्रबंधक है. बताया जा रहा है कि अमित ने अपनी शादी में लड़की पक्ष से न तो दहेज में पैसे लिए और न ही उसने की कोई भी सामान स्वीकार किया ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed