Thursday, 13 August 2026

 

 

 

सुकमा  ।  सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक आईईडी ब्लास्ट किया है. इस ब्लास्ट में एक मवेशी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी लगाया था. घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है. किस्टाराम थाना क्षेत्र के पालोड़ी के जंगल की ये घटना है ।

 

अंबिकापुर । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने मंगलवार को रिंग रोड का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री लगातार रिंग रोड के निर्माण व गुणवत्ता में की जा रही लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद आज गुणवत्ता की जांच के लिए रिंग रोड़ पहुंचे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वे स्कूटी चलाकर रिंग रोड पहुंचे। जानकारी के मुताबिक 96 करोड़ की लागत से बन रहा रिंग रोड निर्माणाधीन है। यह कार्य जून 2018 में पूरा होना था। लेकिन अभी तक आधा ही कार्य पूरा हो पाया है। इसकी गुणवत्ता को लेकर लोगों ने शिकायत किया था। जिसके बाद टीएस सिंहदेव यहां पहुंचे और निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

सुकमा । सुकमा पुलिस ने तीन नक्सलियों के सरेंडर करने का दावा किया है. पुलिस ने सभी नक्सलियों को स्थायी वारंटी बताया है. पुलिस ने सभी नक्सलियों पर कई संगीन वारदातों में शामिल होने का आरोप लगाया है।  एएसपी सिदार्थ तिवारी के सामने इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है. आत्मसमर्पण किए सभी नक्सलियों को शासन की योजनाओं का लाभ देने की बात पुलिस कर रही है । पुलिस ने आत्मसमर्पण किए नक्सलियों का नाम जनमिलिशिया सदस्य वेट्टी भीमा, मड़कम सुक्का और डीएकेएमएस सदस्य मड़कम हुंगा बताया है. पुलिस के मुताबिक सभी नक्सली छिंदगढ़ इलाके में सक्रिय थे. पुलिस ने सरेंडर किए नक्सलियों पर कई वारदातों में शामिल होने का भी आरोप लगाया है।

 

 

 

 

मुंगेली ।  फेसबुक में बिजली को लेकर अभद्र पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
 युवक ने फेसबुक में बिजली के मुद्दा को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर निशाना साधते हुए अभद्र पोस्ट किया है।  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवक के पोस्ट पर आपत्ति दर्ज कराई. जिसके बाद लोरमी थाना पुलिस ने कांग्रेसियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया. आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । युवक से पूछताछ की जा रही है. लोरमी थाना पुलिस मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed