Sunday, 16 August 2026

 
 सूरजपुर । केंद्रीय जनजातिय राज्य मंत्री रेणुका सिंह प्रेमनगर नवापारा कला के कर्मा महोत्सव में शरीक होने पहुंची. वहां उन्होंने कर्मा नृत्यक दलों के संग पारंपरिक रूप से नृत्य का आनंद लिया और थिरकतीं नजर आई. भले ही अब वो केंद्रीय मंत्री बन चुकी है, लेकिन वो अपनी पारंपरिक नृत्य को नहीं भूली हैं  । 
केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए धर्मशाला बनाने के लिए बीस लाख रुपए की घोषणा की और जनजाति समाज के उत्थान के लिए ढेर सारी सुविधाए देने की बात कही. जनजाति समाज के लिए कई बातें कही. 
बता दें कि कर्मा महोत्सव में जिले भर के कई कर्मा नृतक दल भाग लेने पहुंचते हैं. 2001 में इस महोत्सव की शुरुआत की गई थी. तब से प्रतिवर्ष यह आयेजन वृहद रूप से मनाया जा रहा है । 

 
झारखंड   ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पड़ोसी राज्य झारखंड के जमशेदपुर पहुंचे हुए हैं. सीएम भूपेश बघेल जमशेदपुर में आयोजित करमा महोत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं. सीएम भूपेश बघेल ने झारखंड आंदोलन के नेता शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर में बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के प्रवासी आदिवासी निवासरत हैं । 

 
 
  मुगेली । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की पुलिस की चर्चा, सोशल मीडिया में खूब हो रही है। वजह है वायरल होता एक वीडियो। दरअसल इस वीडियो में मुंगेली कोतवाली के पुलिस वाले एक शख्स को पीटते दिख रहे हैं। लोग इस वीडियो को पुलिस पर अमानवीय होने का आरोप लगाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहे हैं। इस मामले में जिले के एसपी सीडी टंटन ने बताया कि किसी तरह की शिकायत नहीं आई है। फिर भी मैंने एडिशनल एसपी को जांच के लिए कहा है। जो तथ्य सामने आएंगे नियमानुसार कार्रवाई होगी। अब आलम यह है कि फेसबुक पर मुंगेली पुलिस लिखते ही यह वीडियो सामने आ जाता है। बताया जा रहा है कि घटना एक हफ्ते पुरानी है। शराबी सड़क पर नशे की हालत में हंगामा कर रहा था। पुलिस वालों ने पहले उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। बाद में उसे पकड़कर थाने लाया गया। यहां शराबी खुद को प्रदेश की राजनीतिक हस्तियों का रिश्तेदार बताकर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी ।

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्थानीय सायाजी होटल में 20 से 22 सितम्बर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन 20 सितम्बर को सवेरे साढे 10 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य प्रदेशों के मंत्रीगण, वरिष्ठ अधिकारियों एवं 19 देशों के लगभग 62 क्रेता अतिथि एवं देश भर के 60 क्रेता अतिथि और छत्तीसगढ़ के लगभग 120 विक्रेता एवं कृषि तथा कृषि विभाग के कर्मियों सहित लगभग 300 व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना हैं। 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed