Monday, 17 August 2026

 
 कवर्धा । कवर्धा. घरेलू विवाद के चलते शनिवार सुबह एक महिला ने अपने हाथ की नस काट ली। पति ने इसकी सूचना डायल 112 (Dial 112)में दी। तब जाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 6.30 बजे डायल 112 को सूचना मिली कि द्रोपति चंद्रवंशी, उम्र 28 वर्ष जो परिवारिक वाद विवाद होने से अपने हाथ का नस काट ली है।
सूचना मिलते ही 112 पैंथर वैन कवर्धा तत्काल घटनास्थल गोदना रिसोर्ट के पीछे गली में गई। जहां उक्त महिला घर में बेहोशी की हालत में पड़ी थी। हाथ की नस काटने से खून अधिक निकल रहा था। जिसे तत्काल जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। महिला की मदद करने वाले जवानों ने बताया कि घटना की सूचना जिला पुलिस  कंट्रोल रूम व अस्पताल चौकी कवर्धा को दे दी गई। आरक्षक भेदजीवन चेलक, देवनारायण साहू , और चालक राजेश कोसले की मदद से फिलहाल महिला की जान खतरे से बाहर है।

 
 
दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हाsने वाले उपचुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम 5 बजे से प्रचार-प्रसार का दौर खत्म हो जाएगा। चुनाव प्रचार पर जाने से पहले सीएम भूपेश ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चुनाव संबंधी चर्चा करते हुए कहा बस्तर में हम 12 में से 12 सीट हम भारी मतों से जितने जा रहे है यह मेरा पूर्ण विश्वास है। इस चुनाव में दंतेवाड़ा विकास एक प्रमुख मुद्दा है। 15 साल का विकास मॉडल सबने देखा है रमन सिंह और भाजपा के मॉडल में गरीब और गरीब हुआ है। हमारे विकास के मॉडल में गरीबी कैसे दूर हो इस पर काम कर रहे हैं। हमने 2500 में धान खरीदी कर आदिवासियों के हित मे फैसला लिया है।

 
 
 
जांजगीर-चांपा ।  जांजगीर-चांपा जिले के व्यापारी के मर्डर की गुत्थी को सुलझाने का दावा पुलिस ने किया है. हत्या के आरोप में पुलिस ने व्यापारी के ड्राइवर और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, पैसों की लालच में ड्राइवर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर व्यापारी को मारने की प्लानिंग की थी. पलारी इलाके के पास ट्रक में व्यापारी को गोली मारकर दोनों 5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए थे. मामले की जांच कर रही पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपियों से तकरीबन 1.50 लाख रुपए भी बरामद किया गया है ।
बता दें कि, 17 सितंबर को जांजगीर-चापा जिले के शिवरीनारायण के रहने वाले लोहा व्यापारी भुवनेश्वर केशरवानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पलारी के पास ट्रक से उनकी खून से सनी लाश मिली बरामद की गई थी. वारदात के बाद से ही उनका ड्राइवर फरार था और व्यापारी के पास की रकम भी गायब थी. तभी से पुलिस को शक था कि पैसों के लिए ड्राइवर ने व्यापारी की हत्या की है ।

 
 
जगदलपुर । बस्तर के पीपलावंड में गुरुवार को जमीन विवाद के चलते 400 से अधिक ग्रामीण आपस में भिड़ गए। मारपीट में दर्जनभर से भी ज्यादा लोगों कॆ घायल होने की खबर है। दरअसल पिपलावंड व जामगुड़ा पारा के ग्रामीणों के बीच लंबे समय से वन भूमि को लेकर विवाद चल रहा था ।
विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब जामगुड़ा पारा के ग्रामीणों ने विवादित जमीन पर धान ल गा दिया, जिससे नाराज दूसरे गांव के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उस विवादित स्थल पर पहुंचकर धान के खेतों को नुकसान पहुंचाया, इस जगह पर बनाई गई कई झोपड़ियां भी जला दी, जिसके बाद पिपलावंड व जामगुड़ा ग्रामीणों के बीच हिंसा भड़क गई ।
घटना की जानकारी लगते ही 112 की टीम पहुंची जिसने जैसे-तैसे मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन लगातार होते झगड़े के बाद भानपुरी व बस्तर थाने से भी बड़ी संख्या में फोर्स को बुलाया गया। मामला शांत कराने के बाद बलवा का मामला दर्ज कर 40 से 50 लोगों के खिलाफ भानपुरी थाने में केस पंजीबद्ध किया गया।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed