Monday, 17 August 2026

 
 कोरबा । नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू नहीं होने के बावजूद छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में ट्रैफिक पुलिस ने एक पुलिस वाले का ही चालान काट दिया. नया एक्ट आने के बाद देश के साथ ही प्रदेश में भी चालानी कार्रवाई बढ़ गई है. आम जनता पर तो कार्रवाई हो रही है लेकिन अब पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिरने लगी है. कोरबा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां शराब के नशे में वाहन चला रहा एक हेड कांस्टेबल ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ गया. ट्रैफिक हेड कांस्टेबल को चालन काट कर थमा दिया. हालांकि छत्तीसगढ़ में नया एक्ट अभी लागू नहीं हुआ है लेकिन मामला न्यायालय में जाने पर केन्द्रीय अधिनियम के तहत ही जुर्माना लग रहा है. प्रदेश में अभी नया मोटर यान अधिनियम लागू नहीं हुआ है लेकिन मामले को न्यायालय में पेश करने पर नए अधिनियम के तहत जुर्माना लिया जा रहा है. मामला सोमवार का है,  टीपी नगर में यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी. उसी दौरान वहां से गुजर रहे हेड कांस्टेबल का टेस्ट किया गया तो वह नशे में पाया गया. कोरबा डीएसपी रामगोपाल करियारी ने बताया कि टीपी नगर के पास रूटीन में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही थी इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी शराब के नशे में पाया गया, जिसके खिलाफ चलाने कार्यवाही करके न्यायालय में पेश किया गया. जज ने नए एक्ट के मुताबिक ही ज़ुर्माना लिया ।

रायगढ़। तबादले के आदेश को कूटरचित करते हुए स्थानांनतरण दस्तावेज में गड़बड़ी करने वाले फरार पीएचई एसडीओ को एक साल बाद चक्रधर नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्याययिक अभिरक्षा में भेजा है। जानकारी के मुताबिक चक्रधरनगर थाने में दर्ज जालसाजी के मामले में धारा 468,471,420, आइपीसी के प्रकरण में विगत एक वर्ष से फरार एसडीओ पीएचई कांशीराम तांडे को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में टीआई चक्रधरनगर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का 2010 में सुकमा में स्थानांतरण हो गया था। उसने स्थानांनतरण आदेश से संबंधित दस्तावेजों में हेरफेर कर अपना स्थानांतरण बदल लिया था।
ऐसा कृत्य कर के उसने विभाग से धोखाधड़ी किया था।जिस पर विभाग से मिली शिकायत के आधार पर चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाने में 420,467,468 के तहत मामला दर्ज किया था। जिसके बाद से आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहा था। यहां यह बताना लाजमी होगा कि उक्त अधिकारी को पकड़ने के लिए दर्जनों बार पुलिस टीम गई थी परंतु हर बार चकमा देकर गायब व ठिकाना बदल लेता था।

बिलासपुर। जाति मामले में बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस द्वारा अपराध दर्ज किए जाने के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी द्वारा पेश याचिका में मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के आदिवासी नहीं होने रिपोर्ट दिए जाने व जाति प्रमाण पत्र जारी करने वाले तत्कालीन तहसीलदार द्वारा शपथ पत्र प्रस्तुत कर उक्त जारी प्रमाण पत्र में अपना हस्ताक्षर नहीं होने की बात कही है।
 
इस आधार पर कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर तहसीलदार ने जोगी के खिलाफ कूटरचना कर जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की रिपोर्ट लिखाई है। सिविल लाइन पुलिस ने उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इसके खिलाफ जोगी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। मंगलवार को जस्टिस आरसीएस सामंत के कोर्ट में याचिका में सुनवाई होने की संभावना है।
 

रायगढ़। ईट भट्ठा फ्लाई एस सें ईंटा निर्माण का काम करने वाले तीन मजदूरों की मौत करंट लगने से हो गई यह हादसा इतना भयावह था कि करंट के संपर्क में आते ही एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया, तो वहीं दो अन्य श्रमिकों का शरीर भी क्षत-विक्षत हो गया। यह घटना खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भालुनारा बेन्द्राचुआं की है।
जानकारी के मुताबिक यह सभी श्रमिक आरव फ्लाई एस फैक्ट्री में काम करते थे यहां प्लांट के अंदर ही लोहे के पोल से इलेक्ट्रिक वायर गया हुआ था। प्लांट के अंदर पावर नहीं आने की वजह से तीनों श्रमिक लोहे के पोल को पकड़कर तार को खींच रहे थे इसी दौरान लोहे का पुल बड़ा होने के कारण पास से गुजरी 11 केवी की विद्युत लाइन से जा टकराया ऐसे में तीनों ही श्रमिक 11 केवी के विद्युत संपर्क में आ गए। 11केवी करंट का झटका इतना जबरदस्त था कि तीनों ही श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई जिसमें से एक श्रमिक का सिर पूरी तरह से धड़ से अलग हो गया। जबकि अन्य 2 साथी श्रमिकों का शरीर भी बुरी तरह झुलस गए।
 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed