Monday, 17 August 2026

 
 दंतेवाड़ा ।  उपचुनाव से पहले नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने एक ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है. हत्या करने के बाद ग्रामीण के शव को नक्सलियों ने सड़क पर फेंक दिया है. शव के साथ नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं. पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या करने की बात नक्सलियों ने पर्चों में कही है।

 
दंतेवाड़ा । राज्य शासन द्वारा दंतेवाड़ा विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मतदान दिवस 23 सितम्बर सोमवार को किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को सवैतनिक अवकाश स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से इस महीने की 9 तारीख को सचिव श्रम विभाग, सभी संभागायुक्त और कलेक्टर  एवं जिला दण्डाधिकारी को परिपत्र जारी कर दिया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 ख- ’मतदान के दिन कर्मचारियों को सवेतन अवकाश की मंजूरी’ का प्रावधान किया गया है।

 
  कोरिया । प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम का बैग ट्रेन में चोरी हो गया. उन्होंने इसका पूरा दोष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही मढ़ दिया. दरअसल छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री मंगलवार को अमरकंटक एक्सप्रेस से पेंड्रा रोड आ रहे थे. इस दौरान उनका बैग किसी अज्ञात व्यक्ति ने पार कर दिया।
इस मामले में डॉक्टर प्रेमसाय ने किसी तरह की एफआईआर तो दूर शिकायत तक दर्ज नहीं कराई. लेकिन कोरिया दौरे के दौरान पत्रकारों ने उनसे मोदी सरकार के 100 दिन पूरा होने के संबंध में प्रश्न किया गया. उन्होंने कहा कि मोदी जी रेलवे में चोरी करवा रहे हैं. मंत्रियों का बैग चोरी करवा रहे हैं. यही इनकी मानसिकता है. और इतना कह कर मंत्री जी ठहाके मारकर हंस पड़े. डॉक्टर प्रेमसाय का ठहाका सुनकर वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों के साथ ही साथ वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारी भी हंस पड़ें।
बहरहाल ट्रेन से बैग चोरी होने के मामले में जिस तरह से प्रदेश के एक जिम्मेदार मंत्री द्वारा बेतुका बयान दिया गया है. उसकी भाजपा नेताओं ने निंदा की है. वहीं एक प्रशासनिक अधिकारी की हंसी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

अंबिकापुर । सूरजपुर जिले के दूरस्थ चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम कछुआरी में सर्पदंश से स्कूली छात्र की मौत हो गई। ग्राम कछवारी के छात्र बृजेश कुमार पनिका पिता रामलक्ष्मण 10 वर्ष कक्षा दूसरी में पढ़ता था। रात को भोजन कर परिजनों के साथ सो रहा था। तड़के तीन बजे उसे विषैले सर्प ने डस लिया।
सूचना के बाद भी संजीवनी-108 एंबुलेंस के मौके पर नहीं पहुंच पाने से परिवार वालों ने आनन-फानन में निजी वाहन की व्यवस्था कर बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर पहुंचाया । जहां अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम नहीं होने के कारण इलाज नहीं हो सका और इलाज के लिए जिला सिंगरौली के बैढ़न ले गए ।
जहां पहुंचते ही स्कूली छात्र बृजेश की मौत हो गई। वह शासकीय प्राथमिक शाला कछवारी में अध्ययनरत था। छात्र की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। उसके पिता भी किसी मामले में जेल में है। माता की भी दिमागी हालत ठीक नहीं है।
शासकीय अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम की कमी के कारण सर्पदंश पीड़ितों की जान जा रही है । शहरी क्षेत्र में तो लोग राशि खर्च कर दवा दुकानों से एंटी स्नेक वेनम की व्यवस्था कर ले रहे हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में हालत खराब है जब तक इंजेक्शन की व्यवस्था की जाए तब तक सर्पदंश पीड़ित की जान चली जा रही है ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed