Sunday, 16 August 2026

 
 कोरिया । खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत आज कोरिया जिले के चिरमिरी स्थित मंगल भवन में आयोजित राशनकार्ड वितरण में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड प्रदान किया। भगत ने बरतुंगा चिरमिरी में अर्जुन देव के पुराने शिलालेखों की देख-रेख और संरक्षण के लिए 15 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने राजधानी रायपुर के घासीदास संग्रहालय में संचालित गढ़कलेवा के तर्ज पर चिरमिरी में भी गढ़कलेवा शुरू किया जाएगा। जहां पर क्षेत्र के लोग छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद ले सकेंगे।
भगत ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में नई-नई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है। प्रदेश में बीपीएल के साथ-साथ एपीएल के परिवारों को भी चांवल देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सभी को नवीन राशन कार्ड बनाकर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी को समान रूप से विकास का अवसर मिलेगा। भगत ने अधिकारियों को सभी हितग्राहियों को समय सीमा में राशन कार्ड वितरण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम को सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक गुलाब कमरो, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर के. डोमरू रेड्डी ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कलावती मरकाम सहित बड़ी संख्या मंे जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद थे।

 
 
 
 अंबिकापुर । सरगुजा जिले के कुबेरपुर में एक मामूली विवाद के बाद पिता और बेटे ने मिलकर पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल मामला सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र का है जहां के गांव कुबेरपुर में रहने वाला हरिलाल बीती रात अपने किसी परिचित से मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान ही उसके पड़ोस में रहने वाला रवि कांत तेज आवाज में बात करने को लेकर हरिलाल से विवाद करने लगा। जानकारी ये भी है कि इस दौरान रविकांत नशे में भी था ।
इसके बाद विवाद सुबह भी हुआ और इसी दौरान रविकांत और उसके पिता ने मिलकर हरिलाल को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घायल हरिलाल को उसके परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस भी इसे मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद मान रही है और इस मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

 
बस्तर । महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कुपोषण की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी वर्गों को साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। बस्तर जिले के विकासखण्ड तोकापाल में आज आयोजित महिला जागृति शिविर सह महिला सम्मेलन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से कुपोषण को मिटाना मुख्यमंत्री का सबसे बड़ा सपना है। जिसे सभी लोगों को मिलकर साकार करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस समस्या के निदान के लिए सरकार बनने के बाद तत्काल कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने बस्तर जिले में चलाए जा रहे हरिक नानीबेरा कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे बस्तर में कुपोषण की समस्या का शीघ्र समाधान करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बस्तर जिले के 25 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किसी भी बच्चे के कुपोषित नहीं पाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि यह सभी लोगों के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को इसी प्रकार कुपोषण मुक्त करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार महिलाओं के विकास के लिए कार्य कर रही है।
इस अवसर पर अनिला भेड़िया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं स्व सहायता समूहों को पुरस्कृत किया और गोद भराई तथा अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां बच्चों का जन्मदिन भी मनाया गया। सम्मेलन में उन्होंने 58 हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए महिला कोष से 15 लाख 10 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। इसके अलावा 76 महिला स्वसहायता समूहों को रेटी टू ईट खाद्य सुरक्षा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।
सांसद दीपक बैज ने इस अवसर पर कहा कि कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार पूरे मनोयोग से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसानपुत्र बताते हुए कहा कि वे गरीबों, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं की उन्नति के लिए पहले दिन से ही कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने के कारण किसान अब आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर हो रहे हैं। जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि कुपोषण की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कार्य कर रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने कुपोषण की समस्या के निदान के लिए बस्तर जिले में चलाए जा रहे ‘हरिक नानी बेरा‘ कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां सुपोषण चौपाल और प्रत्येक माह वजन त्यौहार जैसे कार्य किए जा रहे हैं। सम्मेलन में कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली ने बताया कि बस्तर से कुपोषण को दूर करने के लिए हरिक नानी बेरा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले के 25 आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक भी बच्चा कुपोषित नहीं है। उन्होंने बताया कि इस माह 80 आंगनबाड़ी केन्द्रांे से कुपोषण का अंत करने के साथ ही एक साल के भीतर पूरे जिले से कुपोषण के समूल नाश का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। सुपोषण चौपाल जैसी गतिविधियों के साथ इस कार्य में सभी का सहयोग लिया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

 
 
 
 
 
कोरिया । जिले के एसईसीएल बैकुंठपुर एरिया अंतर्गत आने वाली झिलमिली कोयला खदान में पिछले दिनों 20 अगस्त को खदान का एक हिस्सा धंसने से  करीब 15 मजूदर खदान में फंस गए थे. जिसमें दो मजदूर रूपनारायण और अख्तर हुसैन की मौत हो गई थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा संबंधी अनदेखी उजागर होने पर दो अधिकारियों को झिलमिली माइंस प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है. जिनमें माइनिंग हेड और सीनियर ओवरमैन शामिल हैं. वही दो अधिकारियों को इस पूरे मसले पर चार्जशीट दी गई है।
झिलमिली माइंस में हुए हादसे के बाद डायरेक्टर जनरल माइंस सेफ्टी, आईएसओ व सुरक्षा प्रबंधन हादसे की जांच कर रहा था. जांच पूरी होने के बाद सुरक्षा संबंधी अनदेखी उजागर होने पर दो अधिकारियों को प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है. जिनमे माइनिंग हेड और सीनियर ओवरमैन शामिल है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed