- छत्तीसगढ
- Posted On
कमरछठ के दिन मां की गोद हुईं सुनी, गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत, पुलिस जांच में जुटी…

कवर्धा । प्रदेश में आज माताएं अपने संतान की लंबी आयु के लिए कमरछठ (हलष्ठी) व्रत रखी हैं. लेकिन व्रत के दिन ही एक मां की गोद सुनी हो गई. गड्ढे में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई ।
जानकारी के मुताबिक, गांव के स्कूल के पास बच्चा खेलते-खेलते गड्ढे में जा गिरा. गड्ढे में पानी भरा हुआ था. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना बोड़तरा गांव की है. मृतक बच्चे का नाम गिरीश चंद्राकर पिता मनोज चंद्राकर है. पंडाताराई थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



कोरिया । जिले के केल्हारी मनेन्द्रगढ़ मार्ग पर मजदूरों से भरी एक पिकअप और प्राचार्यों से भरी स्कार्पियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. हादसे में 30 लोग घायल हो गए. इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं गंभीर रुप से घायल सभी 6 लोगों को मनेन्द्रगढ़ रेफर किया गया है । 


"
"
B 