Saturday, 15 August 2026

 
 
दंतेवाड़ा । जगरगुंडा, अरनपुर इलाके में 8 लाख के इनामी सक्रिय नक्सली मुचाकी बुदरा उर्फ नरेश ने रविवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बुदरा नक्सलियों की मलांगिर एरिया कमेटी में साल 2007 से काम कर रहा था। उसने देवा, विनोद जैसे बड़े नक्सल लीडर के साथ काम किया है। उसे अच्छे काम पर प्रमोशन मिलता रहा, लेकिन जैसे ही उसे साथी महिला नक्सली से प्रेम हुआ तो डिप्टी कमांडर से डिमोशन कर प्लाटून सदस्य बना दिया गया। 6 महीने दर-दर की ठोकरें खाने के बाद दोबारा वह गांव लौटा तो फिर से नक्सलियों के लिए काम शुरू किया था। सरेंडर के बाद एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी। सरेंडर कराने सीआरपीएफ के जवानों व अफसरों का भी बड़ा योगदान था, ऐसे में सीआरपीएफ डीआईजी डीएन लाल ने भी मुख्य धारा में लौटने पर मुचाकी बुदरा का स्वागत किया। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिस भी नक्सली को हम पकड़ते हैं, शासन की सरेंडर पॉलिसी का फायदा बताकर पहले सरेंडर का मौका देते हैं।
यदि सरेंडर नहीं करता है तो गिरफ्तार किया जाता है। नक्सली बुदरा को भी पकडऩे के बाद समझाया गया और वह सरेंडर को तुरंत तैयार हो गया। उसकी पत्नी को भी जल्द सरेंडर कराकर डीआरजी टीम में शामिल किया जाएगा। बुदरा 8 लाख जबकि उसकी पत्नी भीमे 2 लाख रुपये की इनामी नक्सली है।

 
 
 
 
 कोरिया। सोमवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई. बाइक में सवार होकर पिता बेटी को परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे. उसी वक्त तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना कोरिया के चरचा थाना का है। 
मिली जानकारी के मुताबिक चरचा कालरी वार्ड नम्बर 7 में रहने वाले राजेंद्र शर्मा अपनी बेटी आंचल शर्मा को परीक्षा दिलाने बाइक मनेन्द्रगढ़ आ रहे थे. बेटी को पत्राचार से दसवीं की परीक्षा देना था. बच्ची का भविष्य संवरने से पहले ही बिखर गया. मुख्य मार्ग में दूसरे दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पिता-पुत्री सड़क से दूर फेंका गए और कार पलट गई. बाइक सवार राजेंद्र हेलमेट पहन रखे थे फिर भी टूट गया। 

 
 
 धमतरी । जिले के नगरी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए हैं, जिसके चलते मार्ग में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो चुकी है, सिहावा बोराई मार्ग में उफनते आठदाहरा पुल को पार करने के चक्कर में सीमेंट से लदी एक ट्रक पलट गई, गनीमत ये है कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर बाहर निकल कर जान बचाने ट्रक के ऊपर चढ़ गए, दोनों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
दरअसल, नगरी बोराई मार्ग पर जोरदार सड़क का निर्माण तो हो गया है, लेकिन क्षेत्र में थोड़ी सी भी बारिश हो जाने पर करोड़ों की लागत से बने इस रास्ते की पोल खुल जाती है. नगरी ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 30 किमी की दूरी पर आटदाहरा पुल पड़ता है, जिस पर कुछ घंटों की बारिश के कारण ही बाढ़ आ जाता है, जिससे इस मार्ग पर चलने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
अब तक इस पुल पर कई घटनाएं घटित हो चुकी है. क्षेत्र में शनिवार को सुबह 5 बजे से हो रही मूसलाधर बारिश के कारण नदी नालों में बाढ़ जैसे हालात बन गए, इस बाढ़ में फंसी एक ट्रक हादसे का शिकार हो गई, बताया जा रहा है कि रायपुर से सात सौ बोरी सीमेंट भरकर तीन ट्रक कोरापुट ओडिसा जाने के लिए निकली थी, उफनते आठदाहरा पुल में दो ट्रक तो पार हो गई, लेकिन तीसरे ट्रक का चालक पुल के ऊपर का रास्ता नहीं समझ पाया, जिसके कारण ट्रक पुल के बीच जाकर नदी में पलट गई. ड्राइवर और कंडक्टर बाहर निकल कर जान बचाने ट्रक के ऊपर चढ़ गए, दोनों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
स्थानीय निवासी सुमीत खण्डेलवाल, कैलाश जैन, पदम् जैन, संतोष जैन, संजय साहू, बीरेंद्र यादव सहित समूचे क्षेत्रवासी शासन-प्रशासन से जल्द पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, ताकि लोग अपनी जान माल की सुरक्षा कर सकें।

 
 
बलौदाबाजार । गिरदावरी के महत्वपूर्ण काम में उदासीनता और आदेशों की अवहेलना करने पर लापरवाही के चलते कलेक्टर ने दो पटवारी और एक राजस्व निरीक्षक को निलंबित किया है. वहीं बिलाईगढ़ और कसडोल तहसीलदार को भी मॉनिटरिंग नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है  । 
कसडोल तहसील के राजस्व निरीक्षक रमाकांत कैवर्त्य और पटवारी बम्हनी राजेश ठाकुर और बिलाईगढ़ तहसील के मड़कडी के पटवारी बसन्त महंत को कलेक्टर ने किया निलंबित है बिलाईगढ़ और कसडोल तहसीलदार को भी मॉनिटरिंग नहीं करने पर शो कॉज नोटिस दिया है । 
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने वरिष्ठ राजस्व अधिकारियों के साथ दोनों तहसील के बम्हनी और मड़कडी गांव में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण के दौरान मौके पर कार्रवाई की है । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed