Saturday, 15 August 2026

 
 
महासमुंद । सिंघरुपाली जंगल में बुधवार को भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया है। श्यामनगर झलप निवासी करण सिंह ध्रुव पर भालू ने हमला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक घटना पटेवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। युवक किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल हो गया। भालू के हमले से युवक बुरी तरह घायल हो गया है। घायल करण ध्रुव को अस्पताल पहुंचाया गया है जहाँ उसका इलाज जारी है ।

 
  अंबिकापुर ।  शहर में दो किशोरी छात्राओं का अपरहण कर उनके साथ सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है. रेप का खुलासा तक हुआ जब किशोरियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं घटना सामने आने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. कहा जा रहा है कि लड़कियों के जानने वाले ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल दो नाबालिग आरोपियों और बालसंप्रेक्षण गृह और दो आरोपियों को अम्बिकापुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। 
युवक के कहने पर वो अपनी सहेली के साथ उससे मिलने गई. दोनों किशोरियों को उसके परिचित युवक और अन्य शख्स ने किसी गांव में ले जाकर रखा और उनके साथ अनाचार किया. फिर दोनों युवकों ने लड़कियों को छोड़ दिया. इसके बाद कुछ और लड़कों ने उन्हें पकड़ लिया और फिर उनके साथ अनाचार किया. पूरे मामले में पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
 रायगढ़ । छत्तीसगढ़ में हाथियों का कहर जारी है. अलग अलग जिलों में हाथियों के हमले रूकने के नाम नहीं ले रहे हैं. बीते सप्ताह जशपुर में एक स्कूली छात्रा को हाथी ने कूचलकर मौत के घाट उतार दिया था. अब रायगढ़ में एक घटना को हाथियों ने अंजाम दिया है. रायगढ़ के छाल में एक हाथी ने ट्रक मे सो रहे वाहन चालक को मौत के घाट उतार दिया । 

 
 जांजगीर-चाम्पा ।  विदेशी फुटबॉल खिलाड़ी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. बाराद्वार रेलवे ट्रैक में खिलाड़ी की लाश बरामद हुई है. खिलाड़ी का नाम डायमंड अबाउबाकुर बताया जा रहा है. मृतक खिलाड़ी के पास से मिली वीजा से ये पूरी जानकारी सामने आई है. पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है. शव को बाराद्वार अस्पताल में डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है. जांजगीर पुलिस एम्बेसी से संपर्क में है । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed