Saturday, 15 August 2026

 गरियाबंद । जिले के पांडुका थाना क्षेत्र के सरगी नाला में सुबह ग्रामीणों ने नवजात शिशु (बालक) का शव देखा. घटना की जानकारी पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. आशंका जताई जा रही है कि पूरा मामला अवैध गर्भपात का हो सकता है. जहां पर नाले के झड़ियों में शव फंसा है, थोड़ी दूर में सहसपूर घटारानी मार्ग पर पुलिया है. अनूमान लगाया जा रहा है कि इसी पूल से ही घटना को अंजाम दिया गया होगा. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पांडुका पुलिस को दे दिया है ।

 
आयुष्मान योजना लागू होने के बाद से छत्तीसगढ़ में महिलाओं की बच्चेदानी या गर्भाशय को निकालने के लिए किए जाने वाले ऑपरेशन में इलाफा हुआ है. इन ऑपरेशन के मामले में छत्तीसगढ़ देश में पहले नंबर पर आ गया है. आयुष्मान योजना की ताजा रिपोर्ट से ये चौकाने वाला खुलासा हुआ है. इस रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल सितंबर से लेकर अप्रैल 2019 तक देशभर में हुए बच्चेदानी के कुल ऑपरेशनों में 21.2 फीसदी ऑपरेशन केवल छत्तीसगढ़ में हुए है. जानकारी के मुताबिक इन सात महीनों के अंदर छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों ने 3658 महिलाओं के गर्भाशय निकाल दिए है. छत्तीसगढ़ में गर्भाशय ऑपरेशन में हुआ ये इजाफा चौकाने वाला है. रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य महकमा भी सकते में है।
आयुष्मान योजना की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 7 महीनों में प्रदेश में कुल 3658 महिलाओं का यूट्रस ऑपरेशन कर निकाला गया है. इसमे 15 से 29 वर्ष की 2.2 फीसदी, 30-39 वर्ष की 21.1 फीसदी, 40 – 49 वर्ष तक की 52.7 फीसदी, 50-59 वर्ष की 17.3 फीसदी और 60 वर्ष और ऊपर की 6.6 फीसदी महिलाएं शामिल हैं।
आईएमए के पदाधिकारी और हॉस्पीटल बोर्ड के चेयरमेन डॉ.राकेश गुप्ता के मुताबिक गर्भाशय ऑपरेशन के लिए जो गाइडलाइन बनाई गई है उसे किन्ही कारणों से या जानबूझकर हटा दी गई है. पहले भी ऐसे मामले आए है. क्यों गाइडलाइन हटाई गई है, इसे देखना चाहिए. ज्यादातर ऑपरेशन प्राइवेट अस्पतालों में होता है. ऐसे स्थिति में गाइडलाइन को लागू करना चाहिए. सरकार के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए काम का डाटा भी नहीं है, जो होना चाहिए. नोडल ऐजेंसि जैसी होनी चाहिए वैसा छत्तीसगढ़ में है ही नहीं ।

 
 
 गरियाबंद । देवभोग. नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला बालात्कार के कई मामले सामने आते है। अक्सर लड़के उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसा लेते है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में भी सामने आया है। जहां एक शादीशुदा युवक 16 साल की गर्लफ्रेंड को अपनी बातों में फंसाया। बॉयफ्रेंड की बातों में आकर लड़की साथ जाने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद जो हुआ
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी टंकेश्वर मांझी पिता महेश मांझी (35) निवासी-गिरसूल ने पहले नाबालिग को प्रेमजाल में फंसा लिया था, वहीं शादी करने का झांसा देकर नाबालिग को लेकर फरार हो गया था।बताया गया है कि आरोपी और पीडि़ता राजधानी में पीएम आवास में मजदूरी का कार्य कर जीवन यापन करने को मजबूर थे। पुलिस विभाग ऑपरेशन मुस्कान के तहत् काम करते हुए लापता मासूमों के साथ ही नाबालिगों को खोजकर परिजनों के सुपुर्द करते हुए मुस्कान लौटा रहे है।
थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम ने बताया कि आरोपी टंकेश्वर मांझी पिता महेश मांझी (35) निवासी-गिरसूल को मोबाइल के लोकेशन के आधार पर एक महीने बाद रायपुर से गिरफ्तार किया गया।आरोपी के खिलाफ धारा 363,366,376,आईपीसी 4(6) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जेल दाखिल करवा दिया गया है।

 
 बलरामपुर । हॉस्टल अधीक्षक को धमकी भरे मैसेज भेजने वाले प्राचार्य पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर के आदेश पर डीईओ ने प्राचार्य को स्कूल से हटा दिया है। वहीं इस मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।
मामला राजपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ प्राचार्य आरपी गुप्ता का है जिन्होने हॉस्टल अधीक्षक को धमकी भरा मैसेज भेजा था। इसके बाद प्राचार्य के ​खिलाफ यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। फिलहाल जांच होने तक प्राचार्य को कुसमी में ही अपनी उपस्थिति देनी होगी।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed