Friday, 14 August 2026

सुकमा ।  जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्रो में तैनात सीआरपीएफ 74वीं बटालियन को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के पीएलजीए टीम की सदस्य महिला माओवादी को गिरफ्तार किया गया है. बस्तरिया बटालियन की महिला प्लाटून ने ये कार्रवाई की है. पुलिस ने महिला नक्सली पर कई संगीन वारदातों में शामिल होने का आरोप भी लगाया है. कमांडेट प्रवीण कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है । 
महिला नक्सली की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए पुलिस ने एक विज्ञप्ति भी जारी की है. पुलिस ने महिला नक्सली का नाम ताती भीमे बताया है. बताया जा रहा है कि महिला कमांडो ने घेराबंदी कर गोड़ेलगूडा इलाके से महिला माओवादी को हिरासत में लिया. पुलिस के मुताबिक महिला नक्सली काफी समय से संगठन से जुड़ थी. इस दौरान उसने कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया. पिडमेल और गचनपल्ली में हुए नक्सली हमले में भी शामिल होने का आरोप पुलिस ने लगाया है । 

 
बीजापुर  । प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के दिनों में सर्प दंश की घटनाएं तेजी से बढ़ीं है। बीजापुर के बोदली पंचायत के कत्तुर गांव में सांप के काटने दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों को रात में सोते समय सांप ने काट लिया। मौके पर ही सात माह के भाई और उसकी चार साल की बहन की मौत हो गई। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया ।
बता दें पिछले कुछ हप्तों से बस्तार सर्पदंश की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इन घटनाओं में ज्यादा सोते वक्त लोगों को सांप ने डसा है। बारिश में बढ़ती सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने जिला अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों में सांप काटने के बाद लगने वाला एंटी वेनम वैक्सीन का स्टाक बढ़ाया गया है।

 
  सुकमा । बीते दिनों मुखबिरी के शक में अगवा किए ग्रामीण की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। माओवादियों ने ग्रामीण की हत्या कर चिंतलनार इलाके के मुकरम के पास शव फेका है। दरअसल कुछ दिनों पहले नक्सलियो ने पुलिस मुखबिरी के शक में मरकागुड़ा गांव के एक ग्रामीण का अपहरण कर लिया था। वहीं आज उसकी हत्या कर लाश को मुकरम गांव के पास फेंक फरार हो गए। इसकी सूचना के बाद जवानों द्वारा शव को थाने लाने की कवायद की जा रही है।

 जशपुरनगर  ।  कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर  जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर.धु्रव ने राजेश लकड़ा, प्रधानपाठक, शासकीय प्राथमिक शाला फरसा, विकासखंड दुलदुला को मद्यपान सेवन कर विद्यालय में आने एवं बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने के मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुलदुला के जांच प्रतिवेदन के आधार पर निलंबित किया है। इसी तरह  अजयदान मिंज, सहायक शिक्षक, एलबी, शासकीय प्राथमिक शाला तुरंगाखार, विकासखंड कांसाबेल को मद्यपान का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होने एवं विद्यालय कक्ष में नशे की हालत में सोने के मामले में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।  निलंबन अवधि में  राजेश लकड़ा, प्रधानपाठक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, दुलदुला एवं  अजयदान मिंज, सहायक शिक्षक, का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कांसाबेल निर्धारित किया गया है। इस अवधि में नियमानुसार जीवननिर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed