Friday, 14 August 2026

 
 
 गरियाबंद । देश का छत्तीसगढ़ राज्य कई अनूठे रहस्यों से भरा पड़ा है। सावन के महीने में आज हम आपको छत्तीसगढ़ के एक ऐसे रहस्यमयी शिवलिंग के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। प्रदेश के गरियाबंद जिले के मरौदा गांव में घने जंगलों के बीच एक अनूठा शिवलिंग है, जिसके बारे में मान्यता है कि यह स्वयंभू है। यह शिवलिंग भूतेश्वरनाथ नाम से भी प्रसिद्ध है। पूरे विश्व का यह एक मात्र ऐसा शिवलिंग है जिसकी लंबाई अपने आप बढ़ती जा रही है। इस समय यह भू-स्थल से लगभग 18 फीट ऊंचा है और परिधि में 20 फीट है।
यहां शिवलिंग से आती है तुलसी की गंध, देखें पौराणिक शिवालयों की तस्वीरें
ऐसी है इस शिवलिंग से जुड़ी कहानी
यहां के शिवलिंग को लेकर एक दिलचस्प लोककथा है। कथा के अनुसार बहुत साल पहले जब जमींदारी प्रथा चल रही थी तब पारागांव में रहने वाले शोभा सिंह नाम के जमींदार यहां पर खेती-बाड़ी किया करते थे। एक दिन जब शोभा सिंह शाम को अपने खेत में गए तब उन्होंने खेत के पास एक विशेष आकृतिनुमा टीले से सांड के चिल्लाने और शेर के दहाड़ने की आवाज सुनी। वो तुरंत वापस आ गए और ये बात गांव वालों को बताई।
इस पर ग्रामवासियों ने सांड अथवा शेर की आसपास खोज की। लेकिन, दूर-दूर तक उनको ना ही शेर मिला और ना सांड। तभी से टीले के प्रति लोगों की श्रद्धा बढ़ने लगी। लोग इसकी पूजा शिवलिंग के रूप में करने लगे। यहां के लोगों का कहना है कि पहले इस टीले का आकार छोटा था। धीरे-धीरे इसकी ऊंचाई एवं गोलाई बढ़ती गई और बढ़ने का यह क्रम आज भी जारी है।
यहां दिखाई देती जल लहरी
इस शिवलिंग में प्रकृति प्रदत जल लहरी भी दिखाई देती है। जो धीरे-धीरे जमीन के ऊपर आती जा रही है। यहीं स्थान भूतेश्वरनाथ भकुरा महादेव के नाम से जाना जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि भगवान शंकर-पार्वती ऋषि मुनियों के आश्रमों में भ्रमण करने आए थे, तभी यहां शिवलिंग के रूप में स्थापित हो गए। हर साल इसकी ऊंचाई 6 से 8 इंच बढ़ रही है। पुराणों में भी इस भूतेश्वर नाथ शिवलिंग का नाम लिया जाता है जहां इसे भकुरा महादेव के नाम से जाना जाता है। लोग यहां श्रद्धा से शीश झुकाते हैं।
यह भी मान्यता है कि इनकी पूजा बिंदनवागढ़ के छुरा नरेश के पूर्वजों द्वारा की जाती थी। श्रावण मास में यहां जब आसपास हरियाली होती है तो भोले-शंकर के दर्शन मन को अपार सुख की प्राप्ति कराते हैं। घने जंगलों के बीच स्थित होने के बावजूद यहां पर श्रावण में कावड़ियों का हुजूम उमड़ता है। इसके अलावा शिवरात्रि पर भी यहां मेला भी लगता है।

 
जगदलपुर । तिरिया-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस नक्सल मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए हैं। साथ ही उनके पास से इंसास रायफल समेत भारी मात्रा में समान बरामद हुआ है। यह कार्रवाई डीआरजी और एसटीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इसे सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना रहा रहा है।मामले की जानकारी देते हुए ​पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह हमारी सुरक्षाबलों की पार्टी सर्चिंग मे निकली हुई थी। तभी ओडिशा बॉर्डर के करीब तिरिया के जंगलों मे यह मुठभेड़ हुई है। आगामी 28 जुलाई से नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है जिसके लिए एहतियात के तौर पर तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं।वहीं सुकमा जिले में नक्सलियों के शहीदी सप्ताह को लेकर एसपी ने हाई अलर्ट जारी किया है। बैठक में सड़कों में आने वाले नक्सलियों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी शलभ सिंहा ने जवानों को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए है। जिले के कई थानों में एसपी शलभ सिंहा ने पहुंचकर निर्देश दिए हैं।

 
 दंतेवाड़ा । नक्सल विरोधी अभियान के तहत बारसूर पुलिस ने 1 नक्सली को गिरफ्तार किया है। जहां मंगनार क्षेत्र से एक जनमिलिशिया सदस्य को गश्त के दौरन घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।मिली जानकरी अनुसार, गिरफ्तार नक्सली का नाम फुलधर मंडावी है जिसके पास से 1 थैले में नक्सली पोस्टर बरामद किया गया है । 

 
 धमतरी  ।  डौंडी– गुरूर थाना क्षेत्र के धमतरी चारामा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने आज एक आरक्षक को रौंद दिया. आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे 30 के गांव बालोद गहन के पास घटना हुई है. मृतक संतोष साहू आरक्षक है. वह राजनांदगांव जिले के मोहारा चौकी में पदस्थ था. छुट्टी पर अपने गृहग्राम दरगहन जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में ये घटना हो गई  ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed