Friday, 14 August 2026

 
 सुकमा । मुख्यधारा से जुड़ने और नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़ने के लिए एक नक्सली दम्पति ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर किया है। इनमें से पुरूष नक्सली पर एक लाख रूपए का इनाम भी घोषित है जो कि डीकेएमएस अध्यक्ष है। नक्सली दम्पति ने सीआरपीएफ 230 बटालियन एवं जिला पुलिस के अफसरों के सामने सरेंडर किया।

 
कांकेर । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कराने के लिए किसानों से आवेदन 31 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। कृषि विभाग के उप संचालक ने जिले के किसानों से अनुरोध किया है कि वे प्राथमिक सेवा सहकारी समिति या लोक सेवा केन्द्र अथवा सभी राष्ट्रीयकृत बैंक में निर्धारित प्रीमियम राशि जमा कर अपने फसल का बीमा करायें। इस संबंध में आवश्यक मागदर्शन व जानकारी के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।
जिले में वर्षा की अनिश्चितता की स्थिति को देखते हुए उप संचालक आनंद नेताम ने जिले के अधिकाधिक किसानों को इस योजना में शामिल होकर फसल बीमा कराने की अपील किया है। उन्होंने कहा कि धान फसल सिंचित एवं असिंचित के अलावा मक्का, उड़द व अरहर फसलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल करने हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इस योजना के तहत् फसलों के लिए निर्धारित प्रति हेक्टेयर दर के आधार पर प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। अधिसूचना के अनुसार सभी ऋणी कृषकों को अलग से बीमा कराने की जरूरत नहीं है, उनका स्वमेव बीमा हो जाएगा। उप संचालक ने अऋणी किसानों से आग्रह किया है कि प्राथमिक सेवा सहकारी समिति या लोक सेवा केन्द्र या सभी राष्ट्रीयकृत बैंक में निर्धारित प्रीमियम राशि जमा कर अपने फसल का बीमा करायें।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उप संचालक श्री आनंद नेताम ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं जैसे अल्पवर्षा की स्थिति, कीट व्याधि से होने वाली हानि तथा अधिसूचित फसलों के नुकसान होने की स्थिति में किसानों को बीमा कवरेज और नुकसान की भरपाई के लिए शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरूआत की गई है।  इस योजना में शत-प्रतिशत किसानों को शामिल करने के लिए इस वर्ष गांवों को इकाई माना गया है। उन्होंनेे बताया कि योजनांतर्गत ऋणी कृषक अनिवार्य रूप से एवं अऋणी कृषक ऐच्छिक रूप से बीमा का लाभ ले सकते हैं। कांकेर जिले में एग्रीकल्चर इन्शोरेंस कंपनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड द्वारा फसल बीमा का कार्य किया जा रहा है। योजना के व्यापक प्रचार हेतु जिले के सभी विकासखण्डों के कृषक ऋण माफी तिहार में निर्धारित तिथि अनुसार लेम्पसों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें विभाग द्वारा फसल बीमा की जानकारी के साथ-साथ विभागीय जानकारी भी दी जा रही है। श्री नेताम ने बताया कि गत वर्ष 2018-19 में 55 हजार 937 किसानों ने फसल बीमा कराया था, जिसमें ऋणी कृषक 43 हजार 650 तथा अऋणी कृषक 12 हजार 287 शामिल थे। जिसमें से 29 हजार 885 कृषकों को 38 करोड़ 69 लाख 83 हजार रूपये का फसल बीमा लाभ दिया गया है। इस वर्ष  खरीफ फसल में इस बीमा योजना की जानकारी के लिए जिले के किसान कृषि विभाग, बीमा एजेंसी एग्रीकल्चर इंशोंरेंस कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड या अपने निकटतम बैंक शाखा से संपर्क कर 31 जुलाई तक अधिसूचित फसलों की फसल बीमा करवाकर लाभ ले सकते हैं।

 
 छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटों में कुछ जगहों पर अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की मानें तो कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश  हो सकती है. मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में लंबे समय से मानसून ब्रेक चल रहा था.  इस सप्ताह के आखरी के दिनों में अब ये टूट सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटों में भी एक सिस्टम बन सकता है जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार है. मौसम विभाग ने इसे लेकर एक अलर्ट जारी किया है । 
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि बारिश के लिए तरस रहे छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी खबर आने वाली है. छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति में सुधार हुआ है. आने वाले दिनों में इस स्थिति में और अच्छे सुधार की गुंजाइश है. अगले दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावा है. कुछ जगहों पर बारिश से अति भारी बारिश की संभावना है । 

 
बलरामपुर । जिले के विजय नगर चौकी अंतर्गत ग्राम महावीर गंज में एक गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलती लाश मिली. मृतिका का नाम सुभद्रा यादव उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है. मृतिका की शादी दो साल पहले यादव पारा में रहने वाले अमित यादव से हुई थी. पति खेती किसानी का काम करता है. गुरुवार सुबह सुभद्रा का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला. घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही ग्राम आरागाही नवापारा में रहने वाले उसके मायके वालों को दी गई । 
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed