Friday, 14 August 2026

 
 
Image result for vidhayak bhima mandavi
दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा से भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सली हमले में मारे जाने के मामले की जांच में तेजी आ सकती है. अब एनआईए ने छत्तीसगढ़ सरकार से विधायक भीमा मंडावी हत्याकांड की पूरी डिटेल मांगी है. मिली जानकारी के मुताबिक एनआईए की इंवेस्टिगेशन टीम अगले हफ्ते छत्तीसगढ़ भी आ सकती है. इस दौरान कुछ लोगों से पूछताछ की भी संभावना जताई जा रही है. मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ सरकार ने भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सली हमले में मारे जाने के मामले में केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा था ।
राज्य सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा दिए गए एनआईए (NIA) जांच के आदेश पर पुनर्विचार करने की अपील की थी. केन्द्रीय गृह सचिव को पत्र भेजकर राज्य सरकार ने बताय था कि भीमा मंडावी पर हुए नक्सली हमले की जांच अंतिम चरण में है. इस मामले में जांच को पूरा किया जाना बेहद जरूरी है. उस लिहाज से एनआईए को केस सौंपने के आदेश पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए. बता दें कि 17 मई को केंद्र सरकार ने इस मामले में एनआईए जांच के आदेश दिए थे. जांच एजेंसी ने राज्य सरकार से इस मामले से जुड़ी जानकारी मांगी थी. लेकिन एनआईए को मामले से जुड़ी कोई जानकारी नहीं सौंपी गई थी. अब फिर जांच एजेंसी द्वारा मामले से जुड़ी जानकारी मांगी गई है ।

   
Image result for 12 हिरणों की मौत
धमतरी । मुरुम खदान में भरे पानी पर किसी ने कीटनाशक डाल दिया था। जंगल किनारे स्थित खदान में भरे इस पानी को पीने से बारह हिरणों की मौत ही गई है। मामले की जांच में वन विभाग जुट गया है।
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के नगरी ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहलाई में एक ठेकेदार मुरुम खदान का संचालन कर रहा है। वहां बारिश से पानी भरा हुआ था।
कुछ असामाजिक तत्वों ने पानी में कीटनाशक मिला दिया था। 7 जून की रात जब गर्मी से व्याकुल हिरण प्यास बुझाने जंगल से लगे मुरुम खदान में भरे पानी को पिया, तो 12 हिरण मर गया। बहरहाल वन विभाग घटना की जांच में जुट गया है। खदान का संचालन कौन कर रहा था, और किसने पानी में जहर मिलाया है, इस बात की जांच की जा रही है।

 
 
 
 
डौंडी । तीन साल से तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे किसान को उसके जमीन के सीमांकन के दस्तावेज मिल गया हैं।  बता दें कि बालोद जिले  के डौंडी का किसान पिछले तीन सालों से जमीन के सीमांकन के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहा था जहां कार्यालय के अधिकारी  कागजात  खो जाने का हवाला देकर उसे हर बार गुमराह कर घर का रास्ता दिखा देते थे. संतुराम निर्मलकर की खबर को जब प्रमुखता से दिखाया गया तब जाकर विभाग की नींद टूटी है. अधिकारियों ने दस्तावेज ढूंढकर  किसान  को  सौंप दिए हैं।
दरअसल  मामला  डौंडी  ब्लॉक  के ग्राम पंचायत  मथेना के ग्राम  किशनपुरी  का है जहा किसान  संतु राम  निर्मलकर पिता भागीरथी ने अपने भूमि के सीमांकन के लिए सन्  2016 मे तहसील कार्यालय  डौंडी  मे आवेदन दिया और सीमांकन करवाना चाहा परन्तु विभाग के कुम्भकर्णीय नींद में सोये अधिकारियों के लापरवाही के चलते सीमांकन तीन साल तक नही हो पाया।

 
 
 
 
 
भानुप्रतापपुर । कंपनी की ओर से चार-पांच महीनों से परिवहन का भुगतान नहीं मिलने से परेशान ट्रांसपोर्टर ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ट्रांसपोर्टर के आत्मघाती कदम से उद्वेलित परिवहन संघ के सदस्य नगर के मुख्य चौक पर धरना-प्रदर्शन कर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।
जानकारी के अनुसार, निको जायसवाल इंडस्ट्री के लिए अयस्क परिवहन करने वाले महेंद्र जायसवाल को बीते चार-पांच महीनों से कंपनी से भुगतान नहीं मिला था. ऊपर से फाइनेंस कंपनी का किश्त अदा करने के लिए दबाव बना हुआ था. ऐसे में आर्थिक संकट से जूझ रहे ट्रांसपोर्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।
बताए अनुसार, केवल महेंद्र जायसवाल ही नहीं बल्कि क्षेत्र के तीन ट्रांसपोर्टर इन्हीं परिस्थितियों में आत्महत्या कर चुके हैं. ट्रांसपोर्टर की आत्महत्या से उद्वेलित परिवहन संघ के सदस्य ने शव को लेकर मुख्य चौक पर धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए. वे निको प्रबंधन और फाइनेंस कंपनी चोलामंडलम फाइनेंस के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं ।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed