Friday, 14 August 2026

 
कोरबा । जिले के कटघोरा वन मंडल में वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर कोसा की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है. टीम ने बीती रात छापेमार कार्रवाई करते हुए कटघोरा शासकीय पशु चिकित्सालय से लावारिस हालत में लाखों की संख्या में कोसा बोरों में भर बरामद किया है. एसडीओ की मौजूदगी में टीम ने कोसा इकट्ठा कर एक ट्रक कोसा जब्त किया है।
एसडीओ हेमलता यादव ने बताया कि मान गुरु पहाड़ पर कोसा तस्करों द्वारा बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की खबर मीडिया में दिखाई जाने के बाद से ही वन अमला मुस्तैद हो गया था. मुखबिरों की टीम तैनात की गई छोटे-छोटे सुराग इकट्ठा करने के बाद वन मंडल कटघोरा द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
जानकार बताते हैं कि कोसा का कारोबार देश से लेकर विदेशों तक फैला हुआ है. मोटी रकम कमाने के चक्कर में लोग पहले जंगल के पेड़ों में कोसा तैयार करते हैं. उसके बाद बड़े-बड़े पेड़ों को काटकर पार जंगल खत्म करते जा रहे हैं. निश्चित ही यह कार्रवाई से काले कारोबार करने वाले लोगों में दहशत और भय बनेगा और इस तरह की कड़ी कार्यवाही समय-समय पर वन मंडल कटघोरा को करने की जरूरत है. जिससे जंगल को बचाया जा सके।

 
पखांजूर । नक्सलियों के इस कायराना कारतूत का कहर कब किसके ऊपर टूट जाए, किसी को नहीं पता है. ठीक ऐसा ही इन दो मासूम बच्चों को हैंड ग्रेनाइट और खिलौने में फर्क नहीं पता था. जंगल घूमने गए बच्चों को हैंड ग्रेनेड मिल गया और उसे खिलौना समझकर बच्चे घर लेकर आ गए. खेलने के दौरान वह फट गया. फटने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना कांकेर जिले के पखांजुर के प्रतापपुर थाना क्षेत्र ग्राम रामपुर की है ।    
घटना में घायल दोनों बच्चों को पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद मौके पर सुरक्षाबल के जवान पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्चिंग तेज कर दी है. नक्सली सामग्रियां मिलने की आशंका है। 
धुर नक्सल इलाके में नक्सलियों की हरकत किसी से छुपी नहीं है. आए दिन कहीं न कहीं नक्सली घटना होती रहती है. ये नक्सली महिलाओं बच्चों युवाओं को भी नहीं छोड़ रहे हैं. जवानों को नुकसान पहुंचाने जंगल में किसी भी जगह बम छुपाकर रख देते है. इसकी चपेट में आने से निर्दोष ग्रामीणों को जान गवानी पड़ती है। 

 
 
बलरामपुर ।   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं सेवाओं का लाभ दिलाने हेतु आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित की जा रही है। आंगनबाड़ी केन्द्र दर्रीडीह, खड़ियादामर, गहनाडॉड, दुर्रीडीह, हरदीदोहर एवं मलारपारा में पदस्थ 06 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही बरतने एवं लम्बे समय से अनुपस्थित रहने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। परियोजना बलरामपुर अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र दर्रीडीह श्रीमती प्रमिला गुप्ता, आंगनबाड़ी केन्द्र खडियादामर श्रीमती तसीला, आंगनबाड़ी केन्द्र गहनाडॉड श्रीमती महेश्वरी, आंगनबाड़ी केन्द्र तुर्रीडीह श्रीमती विक्की, आंगनबाड़ी केन्द्र हरदीदोहर कु. शीतु केराम, आंगनबाड़ी केन्द्र मलारपारा शायरा खातुन की नियुक्ति की गई थी। इनके द्वारा अपने कर्त्तव्य से लापरवाही बरतने एवं लम्बे समय से अनुपस्थित रहने के कारण तत्काल सेवा से बर्खास्त किया गया है।

 
कोंडागांव ।     जिला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर के एक गैरेज में सुबह-सुबह आग लग गई। जिससे लाखो का सामान जलकर खाक हो गया। मंडी परिसर स्थित जैसवाल गैरेज के गोडाउन में धुँआ निकले से आसपास कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय कोंडागांव के मंडी परिसर के गोडाउन में अचानक सुबह आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा, जब आसपास के लोगो ने पास जाकर देखा तो कमरे में आग पूरी तरह फैल चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने आग देखकर घटना की जानकारी गैरेज मालिक को दी ।
मालिक मौके पर पहुंचकर तुरंत फायर ब्रिग्रड को फोन कर घटना की जानकारी दी। काफी इंतजार के बाद भी मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचा। तो काफी देर इंतजार करने के बाद आईटीबीपी के जवानों ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर जवानों ने काबू पाया। पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि, आग शॉट सर्किट की वजह से नहीं लगी है। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed