Friday, 14 August 2026

 
 
कोण्डागांव  ।  जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्व-रोजगार से संबंधित मार्गदर्शन हेतु दिनांक 10 जून को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में स्व-रोजगार मार्गदर्शन कैंप रखा गया है। इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ उक्त मार्गदर्शन कैंप में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

 
 
Image result for वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने विभागीय समीक्षा बैठक लीराजनांदगांव  ।   जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे। उन्होंने आज जिला कलेक्टरेट के सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने पेयजल, बिजली तथा अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वन मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जिला मुख्यालय में दूर-दराज से प्रतिदिन ग्रामीण रोजमर्रा के कार्यों के लिए आते हैं, उनकी यथासंभव सहायता करें। उनके मन में शासन से कई अपेक्षाएं होती हैं इसलिए आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्राथमिकता से निराकरण करें। उन्होंने कहा ऐसे काम शासकीय नियमों में नहीं आते हैं, इस संबंध में ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से जानकारी दे दी जाए, जिससे उन्हें बार-बार शासकीय कार्यालय न आना पड़े। इस अवसर पर राजनांदगांव जिले के कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 
 
रायगढ़ । जिला कलेक्ट्रेट के सामने आज पौने बारह बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक खड़ी बुलेट गाड़ी  में अचानक आग लग गई और गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। रायगढ़ में आज दोपहर हड़कंप मच गया जब राह चलते लोगो ने एक बुलेट को जलते देखा ।
बताया जा रहा है बुलेट गाड़ी ग्राम कोड़ातराई निवासी हॉस्टल अधीक्षक चौधरी जी का था जो अपने कार्य हेतु जिला कलेक्ट्रेट में आए हुए थे गाड़ी खड़ा कर जैसे ही पानी पीने के लिए गए उनके मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई । इस घटना से वहां लोगों में खलबली मच गई और फायर ब्रिगेड वालों को फोन कर सन्देश भेजा गया। सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की मिनि गाड़ी तत्काल पहुंचकर आग को बुझाया ।

गरियाबंद ।  जिले में बिजली कटौती की समस्या को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है. कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशसान ने लोगों की समस्या को हल नहीं किया. अब बिजली की समस्या को लेकर लोग सड़क पर उतर गए है. आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठ गए है. विरोध स्वरूप ग्रामीण स्थानीय विधायक को चिमनी भी सौंपेंगे. ग्रामीणों ने अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल का एलान किया है ।  
गरियाबंद जिले में  बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को भूख हड़ताल शुरू कर दिया है. देवभोग बस स्टैंड में ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठ गए है. जानकारी के मुताबिक रैली निकालकर ग्रामीण विरोध के तौर पर स्थानीय विधायक को चिमनी भी सौंपेंगे. बिजली कटौती से परेशान लोगों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का एलान कर दिया है. बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठै हैं. इनके समर्थन के लिए बड़ी संख्या में कई गांव से आए ग्रामीण भी मौजूद हैं. प्रदर्शन के तौर पर पहले शहर में रैली निकाली जाएगी. फिर विधायक को चिमनी दी जाएगी. ग्रामीणों का कहना है कि काफी लंबे समय से बिजली की समस्या दूर करने की मांग शासन-प्रशासन से की जा रही थी. लेकिन सकारात्मक पहल नहीं होने से भूख हड़ताल करने पर मजबूर हो रहे हैं. मालूम हो कि बिजली की समस्या से मैनपुर और देवभोग क्षेत्र के 200 से ज्यादा गांव प्रभावित है ।  
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed