Saturday, 15 August 2026

 
कोरबा । शहर के जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का जमावड़ा लगा हुआ है. यहां कभी बिजली गुल हो जाती है तो कभी मशीनें काम करना बंद कर देती है. जिससे मरीज सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं. अस्पताल में इस समय बिजली आंखमिचौली का खेल खेल रही है.जिस पर अस्पताल प्रबंधन चुप्पी साधे दिख रहा है। 
एक तरफ उमस के साथ गर्मी बढ़ रही है तो वहीं  जिला अस्पताल में लाइट नहीं होने से मरीज गर्मी से उबल रहे हैं.खास तौर पर इसका गहरा असर ब्लड बैंक में देखने को मिल रहा है. जिला चिकित्सालय में विद्युत व्यवस्था ठप पड़ी है यहां लगी मशीनें और कंप्यूटर लगातार बिजली के अप डाउन का झटका खा रहे हैं। 
ऐसे में ब्लड बैंक में रखें खून के खराब हो जाने की आशंका है. बता दें कि रक्तदाता दिवस के दिन बड़े पैमाने पर लोगों ने रक्तदान किया था. ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर जेएस जात्रा ने बताया कि विद्युत व्यवस्था पिछले कुछ दिनों से चरमराई हुई है इसकी शिकायत संबंधित विभाग से भी की जा चुकी है लेकिन उसके बाद भी व्यवस्था में किसी भी तरह का सुधार नहीं हुआ है। 
भीषण गर्मी और उमस में कूलर-एसी बंद पड़े हैं. पसीना पसीना हो रहे चिकित्सक भी बिजली की समस्या से परेशान हैं मरीज भी कूलर नहीं चलने से बेचैन है. जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर आर के दिव्य ने बताया कि पिछले कई महीने से समस्या बनी हुई है लेकिन इससे निजात नहीं मिल पा रहा है। 

 गरियाबंद ।  विद्युत विभाग के कर्मचारी फाल्ट ढूंढकर उसे सुधारने जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. फिर भी समस्या थम नहीं रही तो इसमें गलती उनकी नहीं है. और न ही सरकार की है. क्योंकि भाजपा के 15 साल के शासनकाल में बिजली सामग्री खरीदी में भारी भ्रष्टाचार हुई है. सप्लाई लाइन में लगने वाले सामग्री, ट्रांसफार्मर से लेकर जरूरी उपकरण खरीदी में भारी कमीशनखोरी की गई । 

यह बात वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू ने देवभोग में लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक में कही. उन्होंने कहा कि निम्न किस्म के सामाग्रियों के लिए भारी रकम चुकाकर वहां बैठे लोगों ने अपनी जेबे गरम कर लिया है. ये भी कहा कि क्षमता से ज्यादा बिजली कनेक्शन काटकर उसे सुधारने या बदलने का काम भी नहीं किया गया। 

यही वजह है कि आज पूरे प्रदेश में बिजली कटौती की समस्या आ रही है. धनेंद्र साहू ने भाजपा द्वारा बिजली कटौती को लेकर किए जाने वाले प्रदेशव्यापी आंदोलन को भी हास्यास्पद बताया । 

भाजपा ने किया दुष्प्रचार

बैठक में धनेंद्र साहू ने कहा कि लोकसभा हार की समीक्षा की जरूरत नहीं है, क्योंकि कांग्रेस अपना प्रचार कर रही थी. उसके विपरीत भाजपा अपने प्रचार के बजाए कांग्रेस के आदर्श नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार में पूरी ताकत झोंक दिए थे. सोशल मीडिया से लेकर हर माध्यम में केवल झूठ, फरेब व आपसी मतभेद फैलाने का काम किया। 

ईवीएम मशीन पर भी संदेह

धनेंद्र साहू ने बताया कि अभनपुर के उपरवारा में वे विधानसभा चुनाव में 1600  मतों से आगे थे, जबकि लोकसभा में यहां के बूथ में भाजपा 70 मतों से आगे हो गई, इसलिए ईवीएम मशीन पर भी संदेह है. धनेंद्र ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही हर दो से तीन महीनें में इलाके के दौरे पर आते रहेंगे. क्षेत्र की समस्या सुलझाने का काम करेंगे। 

बता दें कि धनेंद्र साहू महासमुंद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी थे, जो भाजपा के चुन्नीलाल साहू से 68  हजार मतों से पराजित हो गए थे. बैठक में विधायक प्रत्याशी सजंय नेताम, पूर्व प्रत्याशी जनक ध्रुव के अलावा जिला ब्लॉक के दर्जनों पदाधिकारी भी मौजूद थे। 

   
कांकेर । इस भीषण गर्मी में पानी की तलाश भटक रहे तीन भालुओं की करंट लगने से मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही हैं. मामला कांकेर जिले के कोदागांव की है। 
पानी की तलाश में वन्यप्राणी भटकर शहर की ओर आ रहे हैं. कुछ ऐसी ही मुश्किलों से जूझते हुए भोजन-पानी की तलाश में तीन भालू गांव के नजदीक आ पहुंचे. जो उनके लिए घातक साबित हुआ. सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के करीब खेत में लगे बोर की चपेट में आने से 3 भालुओं की मौत की खबर वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है। 
बता दें कि पिछले 6 महीने में 9 भालुओं की मौत हो चुकी है. ऐसे में सलाल उठ रहा है कि क्या वन विभाग वन्यप्राणियों के लिए कोई उचित कदम नहीं रहा है  जबकि विभाग के पास उनके देख रेख के लिए लाखों रुपए आते हैं. आपको ये भी बता दें कि रविवार को बिलासपुर के कानन पेंडारी में एक दरियाई घोड़ा (हिप्पोपोटामस) की मौत हो गई. जिससे विभाग में अब हड़कंप मचा हुआ है। ]

 
खरसिया ।  खरसिया के ग्राम रानी सागर में स्थित रुक्मणी स्टील प्लांट में आज शाम करीब 4 बजे फर्नेस में ब्लास्ट हो गया. इस घटना के बाद से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में आने से सात से आठ मजदूर झुलस गए. जिसमें 3 मजदूरों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घायल मजदूरों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल खरसिया लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर मजदूरों को रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है ।  
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, खरसिया के ग्राम रानीसागर के आश्रित ग्राम भालू चुवां में स्थित रुकमणी पावर प्लांट के फर्नेस में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद थी. बिजली आने के बाद कार्य शुरू किया गया. इस दौरान जबर्दस्त ब्लास्ट हो गया. मौके पर 2 मजदूरों ने अपनी जान बचाने के लिए छलांग लगा दी, जिससे उनके पैरों में चोट आई है।  
वहीं सात से आठ मजदूर झुलस गए. जिसमें गंभीर मेष सिंह पिता जादो सिंह रानीसागर (30 वर्ष), मोहन लाल पिता चूड़ामणि (27 वर्ष), आनंद कुमार सिदार पिता प्रेमचंद, ओम प्रकाश पिता जोगेंद्र को रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है. बाकी मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया है ।  
रायगढ़ रेफर कर दिया
खरसिया सिविल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सजन अग्रवाल ने बताया कि फर्नेश में ब्लास्ट के कारण जल जाने से घायल मजदूर उपचार के लिए आए थे. जिसमें तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायगढ़ रिफर किया गया है ।  
स्थानीय प्रशासन को कोई जानकारी नहीं
घटना के बारे में स्थानीय प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है. वहीं खरसिया अस्पताल व संयंत्र प्रबंधक मजदूरों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं. गंभीर घायलों का कहां इलाज चल रहा है, उनके परिजनों को जानकारी दी गई है या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. बताया जा रहा है कि घायल मजदूर दूसरे प्रदेश के है, वहीं एक मजदूर स्थानीय है। 
छोटी मोटी घटना, चिंता की बात नहीं
रुक्मणी पावर प्लांट पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के छोटे भाई बजरंग अग्रवाल खरसिया का बताया जा रहा है. रुक्मणी पावर प्लांट के डायरेक्टर बजरंग अग्रवाल का कहना कि ठेकेदार के मजदूरों के साथ छोटी-मोटी घटनाक्रम हुआ है, चिंता की कोई बात नहीं है ।  
रफा-दफा करने का आरोप
कुछ स्थानीय लोगों ने कंपनी प्रबंधन पर मामला रफा-दफा करने का आरोप लगा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गंभीर रूप से घायल मजदूरों का सही उपचार नहीं किया जा रहा हैं।  
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed