Friday, 14 August 2026

 
बलौदाबाजार । जिले के लवन चौकी के बरदा गांव में 12 साल की नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. उसी के गांव के युवक टिकेश्वर डहरिया (34 वर्ष) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है । 
मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है. बच्ची घर में अकेली थी औऱ माता-पिता अपना इलाज कराने डॉक्टर के पास गए हुए थे. आरोपी युवक फावड़ा मांगने के बहाने उसके घर में घुसा और बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जब नाबालिग बच्ची की बड़ी बहन घर पहुंची तो देखा कि वो नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी । 
घटना की जानकारी पड़ोसियों की मदद से लवन पुलिस चौकी में दी गई. एसपी नीथूकमल के निर्देश पर तत्काल टीम ग्राम बरदा रवाना किया गया औऱ घेराबंदी कर आरोपी युवक को पुलिस ने शाम 6:40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया. आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा । 

 
मगरलोड । मगरलोड- विकासखंड मगरलोड से 18 किलोमीटर दूर गौरव ग्राम खिसोरा में एक बुजुर्ग की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. आरोपी ने घटना सुबह 5 से 6 के बीच अंजाम दिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है । 
झाड़ूराम साहू (66 वर्ष) सुबह अपने बाड़ी में काम करने गया था. बहुत देर होने के बाद भी झाड़ूराम घर नहीं आया तो पत्नी राम बाई देखने पहुंची. इस दौरान बाड़ी में उसका शव पड़ा था । 
पत्नी बिलखती हुई ग्रामीणों को बताया कि उसका बेटा लखनलाल सुबह पीछे पीछे भी बाड़ी गया. आज तहसील कार्यालय में मगरलोड में जमीन संबंधी पेशी भी था, जिसे कोटवार ने मंगलवार को बताया था. शाम को ही बाप-बेटे में झगड़ा हुआ था । 
मृतक झाड़ूराम साहू की दो पत्नी थी. पहली पत्नी की मृत्यु के बाद वह दूसरी शादी की थी. दूसरी पत्नी से कोई संतान नहीं था. पहली पत्नी से बेटा लखनलाल साहू एवं तीन बहन है. आए दिन जमीन संबंधी में लगातार झगड़ा होता था. जिसके कारण कई बार रिपोर्ट भी हुआ है. ग्रामीणों एवं परिवार ने पुत्र पर ही जमीन के लालच में हत्या की आशंका जताई है. घटना के बाद से वह फरार हैं । 
धमतरी एसपी बालाजी राव एवं कुरूद एसडीओपी रश्मिकांत मिश्रा मामले की विवेचना की है. पुलिस ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया है । 

 
कांकेर। आमाबेड़ा थाने के गांव कोतकुड़ में सोमवार 10 जून की सुबह नक्सलियों ने लखनपुरी इलाके के गांव चिनौरी के किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली किसान की कनपटी में मारी गई। इस दौरान किसान का पुत्र भी उसके साथ था। नक्सलियों ने पिता-पुत्र दोनों को अगवा कर लिया था। हत्या के बाद नक्सलियों ने किसान को कोतकुड़ का जमीनदार बताते उसके खिलाफ गांव की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। चिनौरी निवासी देवेंद्र कुमार कटेंद्र 48 वर्ष पिता बिहारी लाल की ग्राम पंचायत बड़े तेवड़ा के आश्रित ग्राम कोतकुड़ में कई एकड़ जमीन है। पिछले सप्ताहभर से वह आमाबेड़ा में अपने पुत्र बंटी के साथ रहकर कोतकुड़ के खेत में भवन निर्माण करवा रहा था। सोमवार 10 जून की सुबह 8.30 बजे पिता-पुत्र दोनों अपने खेत पहुंचे और वहां से खेत के बोर में नहाने चले गए। इसी दौरान दो लोग बोर में पहुंचे और पिता-पुत्र को जंगल की ओर नक्सलियों द्वारा बुलाने की बात कही। पिता-पुत्र दोनों उनके साथ चले गए। नक्सलियों ने पुत्र को अलग कर पिता की पिटाई शुरू कर दी। जमीन कब्जा करने व पुलिस से मिले होने का आरोप लगाने लगे। कुछ देर बाद किसान को उसके निर्माणाधीन मकान के पास लेकर गए और कनपटी में बंदूक टिकाकर गोली चला दी। आवाज उसके पुत्र ने भी सुनी। गोली चलने के बाद पुत्र को चेतावनी देकर छोड़ा गया कि पुलिस में शिकायत नहीं करना।
सूचना पर पुलिस ने किसान की लाश बरामद कर ली है। पुत्र के अनुसार घटना को अंजाम देने के समय 8 वर्दीधारी हथियारबंद नक्सली मौजूद थे। पुलिस अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है।
बीजापुर में जवानों की हत्या में शामिल नक्सली गिरफ्तार
बीजापुर। तेलंगाना सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के पामेड़ थाना क्षेत्र से सोमवार को पुलिस व एसटीएफ ब्लैक पैंथर के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई में एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया।
पकडा गया नक्सली दर्जनभर से ज्यादा जवानों की हत्या और वाहनों में आगजनी का आरोपित है। एसपी बीजापुर दिव्यांग पटेल ने बताया कि एमपुर से सापेड़ निवासी मिलिशिया कमांडर अर्जुन कुंजाम पुत्र डुला को गिरफ्तार किया गया है। अर्जुन तोंगगुड़ा में हुए नक्सली हमले के दौरान एक सहायक आरक्षक व एक आरक्षक की हत्या व ट्रैक्टर में आगजनी की वारदात में शामिल होने के अलावा वर्ष 2010 में दो जवानों की हत्या व पामेड़ से चेरला मार्ग पर हुए नक्सली हमले के दौरान 12 जवानों की हत्या वाली घटना में भी शामिल था। अर्जुन 2009 में माओवादी संगठन में भर्ती हुआ था। वह रायफल रखता था। गिरफ्तार नक्सली को दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया।

 

धमतरी । चखने में चिकन के नाम पर मेढ़क परोसने का अजीबो-गरीब मामला धमतरी में सामने आया है। मामला सामने आने के बाद शराबियों ने खूब हंगामा किया है। मामला कलेक्टर रजत बंसल के पास तक पहुंच गया, जिसके बाद कलेक्टर ने इस मामले में जांच के आदेश दिये हैं। रायपुर के रहने वाला गौतम अपने साथियों के साथ मौज मनाने धमतरी आया था, इसी दौरान सभी दोस्तों ने मिलकर धमतरी शहर में शराब दुकान के करीब चिकन का चखना खरीदा। आरोप है कि चिकन के नाम पर उन लोगों को मेढ़क का गोश्त दे दिया गया। मेढ़क का गोश्त देखते ही सभी लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दुकानदार और गौतम के बीच इस मामले को लेकर खूब विवाद हुआ। ग्राहक और दुकानदार में काफी देर तक तू-तू-मै-मै होती रही। विवाद जब और बढ़ गया तो सभी कलेक्टर से शिकायत करने कलेक्टरेट पहुंच गये। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है और चखना दुकान मे जाकर जांच पड़ताल कर कारवाई करने के निर्देश दिया है ।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed