Thursday, 13 August 2026

 
रायगढ़  । आज सुबह रायगढ़ के एक फर्नीचर के दुकान में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में करोड़ों के फर्नीचर जलकर राख हो गए है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉट शर्किट बताया जा रहा है।
दरअसल ये घटना रायगढ़ के जूटमिल चौकी क्षेत्र का ये मामला है। यहां पर सुनील सिंघल का तीन मंजिला घर है। घर पर ही फर्नीचर का गोडाउन और शो रूम है। तड़के सुबह तीन बजे के आसपास फर्नीचर के शो रूम में भीषण आग लग गई। घर वालों ने आसपास के लोगों की मदद से इस घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। जब तक के आग और भी भीषण हो गई थी। 12 दमकल की गाड़ियों की मदद से जैसे तैसे कई घंटों की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

कोरबा । अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना अंतर्गत परला के पास ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में ट्रक का ड्राइवर, हेल्पर व ट्रेलर का हेल्पर भी शामिल है। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-111 पर परला के पास रविवार सुबह लगभग 5.30 बजे की बताई जा रही है। ट्रक गेहूं लेकर उत्तर प्रदेश से कटघोरा की तरफ जा रही थी। चोटिया परला के पास हाइवे पर ट्रक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई।

 
हैदराबाद । सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 1994 बैच के 25वी रि यूनियन में पुलिस महानिरीक्षक जी पी सिंह ने अपने विचार रखे. भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के अधिकारी जी पी सिंह ने बैच कि 25वी रि यूनियन मे आयोजित एक व्याख्यान समारोह मे अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश मे इम्पीरियल पुलिस को राष्ट्रीय स्वरूप देकर भारतीय पुलिस सेवा के रूप में विज़न तैयार किया और उसे उस मुकाम तक पहुचाया था ।
श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश मे विघटन और अराजकता फैलाने वाली ताकतों से सख्ती से निपटने और विरोध करने के लिये एवं देश को एक साथ एक धागे में पिरोकर रखने एवँ एकता और सुरक्षित रखने कि दृष्टि से यह भारतीय स्तर कि पुलिस सेवा का निर्माण किया था ।
जी.पी.सिंह ने यह भी कहा कि लेखक डेविड बेली ने अपनी पुस्तक पुलिस एवं पोलिटिकल डेवेलपमेंट इन इंडिया में भारतीय पुलिस विद्वानों कि प्रशंसा कि है जो अपनी निपुण कार्यकुशलता एवं अपने करियर कैलिबर के लिये पहचाना जाता है.उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान युग मे बदलते परिवेश मे अपनी लीडरशिप को सार्थक रखने के लिये अपनी कार्यशैली में बदलाव करना चाहिये. भारतीय जनसंख्या का 60प्रतिशत हिस्सा 10 से 35 वर्ष के युवाओं का है जो वर्तमान परिदृश्य में बेहद महत्वपूर्ण है,युवा वर्ग के बीच मे पुलिस कि कार्यप्रणाली और दक्षता को प्रस्तुत करना भी महत्वपूर्ण चुनौतियों मे से एक है ।
आईजी जी.पी.सिंह ने आगे यह भी कहा कि एक आई पी एस को निम्नलिखित सिद्धान्तों पर खुद को बदलना आवश्यक है जैसे कि सिपाही से लेकर विभाग के समस्त कर्मचारियों एवं अधिनस्त अधिकारी वर्गों के प्रति नज़रिया बदलना,उनके उत्थान और कल्याण के विषय मे कार्य करना जिससे कि वह अपने वरिष्ठों के प्रति कार्य निष्ठा,मेहनत एवं ईमानदारी से करने कि इच्छाशक्ति प्रदर्शित कर सके.उन्होंने कहा कि  
एक आई पी एस अधिकारी को फायर फाइटर से लेकर विज़नरी तक,कमांडर से लेकर प्रशिक्षक तक अपनी कार्यकुशलता, निपुणता और दक्षता का परिचय देना आवश्यक होता है.उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान परिदृश्य में कार्यकुशलता के ढोक से लेकर निपुणता तक एक सफल अधिकारी होने का परिचय देना आवश्यक है एवं वर्तमान के परिवर्तित युग मे अधिकारियों को अपनी कार्यशैली मे आधुनिक परिवर्तन कि ओर ढलना चाहिये ।

 
सरगुजा । स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सरगुजा जिले में गहिरा गुरू विश्वविद्यालय से संबद्ध अभियांत्रिकी महाविद्यालय, लखनपुर में ‘आधुनिक समाज और सामाजिक वातावरण में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Role of Science and Technology in Modern Society and Social Environment)’  की भूमिका  विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आदिकाल से विज्ञान और तकनीक मानव के लिए जिज्ञासा का विषय रहा है। आधुनिक समाज को नई दिशा देने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है। विज्ञान और तकनीक के माध्यम से ही मानव समाज विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है।
सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि आज सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक बहुत कम समय में सूचनाएं संप्रेषित की जा सकती है। तकनीक का सही उपयोग जरूरी है, अन्यथा इसके कई दुष्परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को मानव विकास के लिए बेहद जरूरी बताते हुए ऐसी तकनीकों को प्रोत्साहित करने की बात कहीं जिससे पर्यावरण का नुकसान कम से कम हो। सम्मेलन को अम्बिकापुर के महापौर डॉ. अजय तिर्की और गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रोहिणी प्रसाद ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय लखनपुर के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed