Thursday, 13 August 2026

 
बस्तर । दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है । लोकसभा चुनाव की मतगणना के बीच सुरक्षाबलों 3 इनामी नक्सली समेत 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दंतेवाड़ा के बारसूर इलाके से 5 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं वहीं 2 महिला नक्सली भी गिरफ्तारी में शामिल हैं । बता दें कि गिरफ्तार 3 नक्सलियों पर एक- एक लाख का इनाम घोषित किया गया था ।
सुरक्षाबलों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों में रेकी करना, विस्फोट के लिए खुदाई, नक्सली बैठकें आयोजित करना, जैसे कई आरोपों में शामिल होना बताया गया है ।

 
 कटघोरा । विधानसभा चुनाव में एक तिहाई विधानसभा सीट जीतने के बाद से कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह की उम्मीद कर रहे हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहाँ 11 में 11 सीटे जीतने का दावा कर रहे हैं तो टीएस सिंहदेव ने कहा कि 7 से कम सीटें जीते तो यह नैतिक हार होगी. लिहाजा भी कांग्रेसी अपने हिसाब से पुख्ता ही कर रहे हैं. फिर भी बहुत से नेता ऐसे भी हैं जो एग्जिट पोल के बाद से दावों और परिणाम के बीच के आंकड़ों को लेकर थोड़े चितिंत दिखते हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय के दावे और आंकड़ें में यही चिंता नज़र आती है. कटघोरा के प्रवाश पर पहुँचे शिक्षामंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि एग्जिट पोल में जो दिखाया जा रहा है वह सच नहीं है. असल पोल तो कल दिखेंगे. उन्होंने दावा किया प्रदेश में नतीजे जो भी हो लेकर जीत कांग्रेस की होगी. क्योंकि 2014 के चुनाव में कांग्रेस के पास 1 सीट थी, लिहाजा इस आंकड़ें को तो हम पार कर ही जाएंगे. हम 2 से 4 और 4 से 7 या 7 से भी ज्यादा सीटें जीत सकते हैं. हम जीतने भी सीटें जीतेंगे मतलब यह बीजेपी की हार ही होगी. क्योंकि 2014 में भाजपा ने यहाँ 10 सीटें जीती थी अब वे यहाँ 12 तो सीट जीत नहीं जाएगी. इससे साफ है भाजपा की सीटें घटेंगी और कांग्रेस की बढ़ेंगी।
मंत्री साय ने सिंहदेव के उस बयान से भी एक तरह से सहमति जताई की अगर 7 कम सीटें जीतें तो फिर यह एक तरह हार के समान ही होगा. लेकिन उन्होंने विश्वास भी जताया कि 7 से अधिक सीटें कांग्रेस यहाँ जीतने में सक्षम है. क्योंकि बीते तीन महीने में कांग्रेस सरकार ने जनता से किए वादें पूरा किए हैं. लिहाजा जो होगा कांग्रेस के लिहाज सबस बेहतर ही होगा।

 
राजिम । राजिम कृषि उपज मंडी में बीते कुछ दिनों से व्यापारियों द्वारा 1200 से 1300 रुपए प्रति क्विटल की दर से धान की खरीदी की जा रही थी. ऐसे में धान का वाजिब दाम नहीं मिलने से क्षेत्र के ग्रामीण काफी आक्रोशित है. इसी चिंता से जूझ रहे ग्रामीणों ने आज धान खरीदी का बहिष्कार कर मंडी परिसर में जमकर हंगामा किया. हंगामा की सूचना मिलने बाद राजिम विधायक अमितेष शुक्ल सैकड़ों समर्थकों के साथ कृषि मंडी पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारी, मंडी सचिव को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्था में सुधार लाने चेतावनी भी दी।
विधायक ने कृषकों की समस्याओं को सूनी और अधिकारियों को फटकार लगाई, जिसके बाद उचित दाम 1400 के ऊपर बोली लगाकर व्यापारियों के द्वारा धान खरीदी गई. इसके साथ ही कृषकों के धान खरीदी कर लिए जाने के बाद 24 घंटे के भीतर भुगतान किए जाने की नसीहत भी दी गई है. विधायक ने आगामी दिनों में जिले के कलेक्टर से चर्चा कर कृषकों के धान वाजिब भाव में खरीदी किए जाने की व्यवस्था किए जाने की आश्वासन भी दिया है।

 
 
धरमजयगढ़ । छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों का कहर लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है. जंगली इलाकों में सबसे ज्यादा हाथियों के आतंक से लोग त्रस्त है. धरमजयगढ़ के मदवानी गांव में एक ग्रामीण को हाथी ने पैर से रौंद कर मौत के घाट उतार दिया है.
बता दें कि मदवानी गांव का लगन साय राठिया खेत में फसल की रखवाली के लिए झोपड़ी बनाकर रहता था. जहां पर बीती रात में एक दंतैल हाथी ने अचानक ग्रामीण पर हमला बोल दिया. जैसे ही लगन साय ने वहां से भागने की कोशिश की वैसे ही गुस्साए हाथी ने पैर से रौंदकर उसकी जान लें ली।
ये पूरी घटना धरमजयगढ़ विकासखंड के करतला के सरहदी इलाके के मदवानी गांव की है. बहरहाल ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed